शिमला की युवती के साथ चंडीगढ़ में गैंगरेप, एक धरा, दूसरा आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश की युवती के साथ चंडीगढ़ में कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है।
 | 
हिमाचल प्रदेश की युवती के साथ चंडीगढ़ में कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। पीड़ित युवती को चंडीगढ़ में एक मकान में चार दिन तक कैद रखा गया था। पीड़िता हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की रहने वाली है। वहीं, आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।

वेब टीम। हिमाचल प्रदेश की युवती के साथ चंडीगढ़ में कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। पीड़ित युवती को चंडीगढ़ में एक मकान में चार दिन तक कैद रखा गया था। पीड़िता हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की रहने वाली है। वहीं, आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिमला की रहने वाली युवती मोहाली में जॉब करने के लिए गई थी। मोहाली में वह किराए के कमरे में रह रही थी। यहां पर वह सन्नी नामक युवक के संपर्क में आई। सन्नी ने उसे दोस्ती के जाल में फंसा लिया। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने बहला-फुसला कर सेक्टर-39 के एक मकान में ले गया। 

मकान में सन्नी ने अपने दोस्त परविंदर के साथ मिल युवती को कैद कर लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। पीड़िता को चार दिन तक बंधक बना कर कमरे में रखा गया था। किसी तरह आरोपियों की कैद से भाग कर युवती पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने सेक्टर-39 से परविंदर को गिरफ्तार किया लेकिन उसका साथी सन्नी फरार है। 


पीड़िता की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष स्टेटमेंट रिकार्ड करवा दी गई है। आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस फरार आरोपी सन्नी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।