BRO ने पार की बर्फीली बाधाएं, एक महीने पहले ही देश से जुड़ा लद्दाख

लेह/जम्मू। भारी बर्फबारी के कारण देश से 6 महीने तक कटे रहने वाले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के रास्ते को इस साल तय समय से एक महीने पहले खोल दिया गया है। अब इस रास्ते को यहां के लोगों की आम जरूरत के सामान के ट्रक भेजे जा रहे हैं। इस रास्ते को 11 अप्रैल
 | 
BRO ने पार की बर्फीली बाधाएं, एक महीने पहले ही देश से जुड़ा लद्दाख

लेह/जम्मू। भारी बर्फबारी के कारण देश से 6 महीने तक कटे रहने वाले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के रास्ते को इस साल तय समय से एक महीने पहले खोल दिया गया है। अब इस रास्ते को यहां के  लोगों की आम जरूरत के सामान के ट्रक भेजे जा रहे हैं। इस रास्ते को 11 अप्रैल को आंशिक रूप से शुरू किया गया था, जिसके बाद सड़क के बीच से और बर्फ हटने पर यहां आवागमन सामान्य रूप से शुरू करवाया गया।

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के ऑपरेशन विजयक की मदद से इस बार लद्दाख के रास्ते पर जोजिला पास पर पड़ी करीब 8-10 फीट ऊंची बर्फ को हटाकर रास्ता खोल दिया गया है। बीआरओ की मशीनों की मदद से दुर्गमतम रास्तों पर खराब मौसम की दुश्वारियों के बीच सड़क को साफकर इसे आवागमन के लायक बना दिया गया है। भारतीय सेना की ओर से रविवार को इस ऑपरेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया है हर मुश्किल को पार करते हुए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के ऑपरेशन विजयक ने करगिल के दुर्गमतम दर्रों पहली बार अप्रैल के महीने में ही खोल दिया है।BRO ने पार की बर्फीली बाधाएं, एक महीने पहले ही देश से जुड़ा लद्दाख6 महीने तक बंद हो जाता है रास्ता
11575 फीट ऊंचे जोजिला पास को देश का सबसे दुर्गम रास्ता कहा जाता है। श्रीनगर-लेह हाइवे पर स्थित इस रास्ते से सेना और लद्दाख के लोगों के लिए सामान भेजा जाता है। मुश्किल यह है कि भारी बर्फबारी के कारण यह रास्ता साल के छह महीने बंद रहता है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।