जल संरक्षण और प्रबंधन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को प्रथम पुरस्कार

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को जल संरक्षण और जल के उचित प्रबंधन के क्षेत्र में ‘राष्ट्र जल पुरस्कार-2019’ का पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अधिकारियों ने वीरवार को बताया कि श्राइन बोर्ड को यह पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय की ओर से दिया गया। पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली से ऑनलाइन
 | 
जल संरक्षण और प्रबंधन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को प्रथम पुरस्कार

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को जल संरक्षण और जल के उचित प्रबंधन के क्षेत्र में ‘राष्ट्र जल पुरस्कार-2019’ का पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अधिकारियों ने वीरवार को बताया कि श्राइन बोर्ड को यह पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय की ओर से दिया गया।

 

पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली से ऑनलाइन किया गया। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। वहीं, पुरस्कार वितरण केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने किया। श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने जल संरक्षण के क्षेत्र में बोर्ड के काम की सराहना के लिए मंत्रालय को धन्यवाद दिया।

 

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पाने के बाद अब श्राइन बोर्ड का दायित्व पहले से और अधिक बढ़ गया है। इससे अब सभी को जल प्रबंधन के लिए पहले से अधिक काम करने के लिए प्रोत्साहित होना पड़ेगा।

 

 

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिकुटा पहाडों की ढलान पर वाटर हार्वेस्टिंग तालाबों का निर्माण किया गया है। इस दिशा में अन्य जगहों पर भी कार्य जारी हैं। वाटर एटीएम, टॉयलेट ब्लाक के निस्तारण के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की रिसाइकिलिंग की जाती है। ताराकोट मार्ग पर बनाए गए शैड बारिश का जमा होने वाले पानी को एकत्र करेन के लिए एक स्टोरेज टैंक तक ले जाने की भी व्यवस्था की गई है ताकि बारिश के पानी का भी पूरी तरह से इस्तेमाल किया जा सके।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।