रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चार पुलों का करेंगे लोकार्पण

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख के तीन दिवसीय दौरे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार यानी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़कों पर नवनिर्मित चार पुलों लोकार्पण करेंगे। इनमें एक स्पेन पुल जबकि तीन बैली ब्रिज शामिल हैं। ये पुल चीन सीमा तक सेना की पहुंच आसान करेंगे।
 | 

जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर जौनालीगाड़ में 6.5 करोड़ की लागत पुल बनाया गया है। इसी स्पेन पुल की लम्बाई 70 है। बीआरओ के हीरक परियोजना के चीफ इंजीनियर एमएनवी प्रसाद ने यह जानकारी दी। बता दें कि रविवार को रक्षा मंत्री ने लेह में अशोक चक्र विजेता नायब सूबेदार (मानद) चेरिंग मुटुप (सेवानिवृत्त) और महावीर चक्र विजेता कर्नल सोनम वांगचुक (सेवानिवृत्त) सहित 300 दिग्गजों के साथ बातचीत की।

राजनाथ सिंह ने वहां अपने संबोधन में पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूर्व सैनिकों के अद्वितीय समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि दशकों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना शुरू करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला, पूर्व सैनिकों के कल्याण और संतुष्टि के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

भारत-चीन में गतिरोध

उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच पिछले वर्ष मई की शुरुआत से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर सैन्य गतिरोध है। हालांकि, दोनों पक्षों ने कई दौर की सैन्य एवं राजनयिक वार्ता के बाद फरवरी में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की थी। समझा जाता है कि कुछ क्षेत्रों में सैनिकों के पीछे हटने को लेकर अभी गतिरोध बरकरार है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।