लैपटॉप की बैटरी में धमाके से गर्ल्स पीजी में लगी आग, तीन छात्राएं जिंदा जली

चंडीगढ़। शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हो गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-32डी में एक मकान में चल रहे गल्र्स पीजी के फर्स्ट फ्लोर पर अचानक आग लग गई। इससे तीन लड़कियों की मौत हो गई। एक लड़की जिंदा जल गई, जबकि दो अन्य की दम घुटने से मौत हुई। दो अन्य लड़कियों ने छत से
 | 
लैपटॉप की बैटरी में धमाके से गर्ल्स पीजी में लगी आग, तीन छात्राएं जिंदा जली

चंडीगढ़। शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हो गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-32डी में एक मकान में चल रहे गल्र्स पीजी के फर्स्ट फ्लोर पर अचानक आग लग गई। इससे तीन लड़कियों की मौत हो गई। एक लड़की जिंदा जल गई, जबकि दो अन्य की दम घुटने से मौत हुई। दो अन्य लड़कियों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि उन्हें भी कंधे और पांव में काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय एक लड़की लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर उस पर काम कर रही थी। उसी समय लैपटॉप की बैटरी में धमाका हो गया, जिससे आग लग गई। लकड़ी और फाइबर की वजह से आग तेजी से भड़की। हादसे में मारी गई लड़कियों की पहचान रिया, पाक्षी और मुस्कान के तौर पर हुई है। रिया कपूरथला (पंजाब) और पाक्षी कोटकपूरा (पंजाब) की रहने वाली थी, जबकि मुस्कान हिसार (हरियाणा) की निवासी थी। घायलों की पहचान जैसमिन और फैमिना के तौर पर हुई है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है।
घायल जैसमीन पंजाब के मोगा, जबकि फैमिना हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जैसमीन व फैमिना एक-दूसरे को नहीं जानती थी। उनके मुताबिक पीजी में आजकल 15-20 छात्राएं रह रही थी, लेकिन घटना के दौरान अधिकांश वहां मौजूद नहीं थी।

लोगों ने धुआं उठता देखा तो पुलिस को किया सूचित

लोगों ने पीजी से धुआं उठता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।