राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने जरूरतमंदों में बांटा राशन

भरमौर। युवा कांग्रेस भरमौर ने पूर्व प्रधानमंत्री युवा कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों लोगों में राशन बांटा। गरोला, डली, गैहरा व प्यूहरा में 40 लोगों में राशन बांटा। युवां कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोग बहुत परेशान हैं। लोगों का रोजगार खत्म हो गया
 | 
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने जरूरतमंदों में बांटा राशन

भरमौर। युवा कांग्रेस भरमौर ने पूर्व प्रधानमंत्री युवा कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों लोगों में राशन बांटा। गरोला, डली, गैहरा व प्यूहरा में 40 लोगों में राशन बांटा। युवां कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोग बहुत परेशान हैं। लोगों का रोजगार खत्म हो गया है। लोगों की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

 

 

 

श्याम ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस की भरमाई इकाई ने शुक्रवार को गैहरा, प्यूहरा, डली और गरोला में 40 जरुरतमंद लोगों को राशन, मास्क ,सैनिटाइजर आदि वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जमीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। स्व. राजीव गांधी जी एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने जमीन पर ही नहीं, बल्कि हिन्दुस्तानियों के दिलों पर भी राज किया है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं। राजीव गांधी जी ने 19वीं सदी में 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल कीं। इनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार का प्रयोग, पंचायती राज आदि शामिल हैं।

 

 

 

उन्होंने ने कहा आजाद भारत स्व. राजीव जी के महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। स्व. राजीव गांधी जी की जयंती ‘सद्भावना दिवस’ और ‘अक्षय ऊर्जा दिवस’ के तौर पर मनाई जाती है, जबकि पुण्यतिथि 21 मई को बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। देश के इस वीर सपूत को हम नमन ओर वंदन करते हैं, एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि युवां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास और हिमाचल प्रभारी एवं महासचिव पंजाब कांग्रेस अमरप्रीत लाली और सह प्रभारी दामन बाजवा, हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष अमित पठानिया के निर्देशानुसार जरुरतमंदों में राशन किटें बांटी गई हैं।


फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।