राजीव बिंदल ने हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष का पदभार संभाला

हिमाचल भाजपा (Himachal BJP) के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajiv Bindal) ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय दीपकमल पहुंचकर पदभार संभाल लिया।
 | 
हिमाचल भाजपा (Himachal BJP) के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajiv Bindal) ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय दीपकमल पहुंचकर पदभार संभाल लिया। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद डॉ. बिंदल ने नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।

शिमला। हिमाचल भाजपा (Himachal BJP) के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajiv Bindal) ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय दीपकमल पहुंचकर पदभार संभाल लिया। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद डॉ. बिंदल ने नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व संगठन महामंत्री पवन राणा ने डॉ. बिंदल को अध्यक्ष कक्ष में लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन एवं समस्त नेतृत्व का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि यह केवल राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद था, जिसके कारण यह सब संभव हो पाया है। बिंदल ने कहा कि मैं भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के कार्य विस्तार के लिए कार्य करूंगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को आगे ले जाने के लिए पूर्ण रूप से काम किया है और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दिन रात मेहनत कर पार्टी को आगे बढ़ाया है।

संगठन महामंत्री पवन राणा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए और संगठन को साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनावों को श्रीकांत शर्मा, सुखराम चौधरी ने अच्छे से संभाला है। मुझे 7 वार्डों में जोन प्रभारी के रूप में काम करने को कहा गया है। बिंदल ने कहा कि हम 2024 के लोकसभा चुनाव संगठित रूप में मजबूती के साथ लड़ेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।