Himachal Election : मात्र तीन बार करसोग में जीती BJP, इस बार किसके सजेगा जीत का सेहरा

कांग्रेस ने करसोग विधानसभा सीट से इस बार महेश राज को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने करसोग से हीरा लाल का टिकट काट दिया है और दीपराज कपूर बंथल को टिकट दिया गया है।

 | 
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के करसोग में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहता है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा को जीत मिली थी और हीरा लाल विधायक बने थे। 

मंडी। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के करसोग में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहता है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा को जीत मिली थी और हीरा लाल विधायक बने थे। 

करसोग विधानसभा सीट पर 1951 से लेकर अब तक मात्र तीन बार भाजपा को जीत मिली है, जबकि कांग्रेस पांच बार विजयी हुई है। 1951 में कांग्रेस के रतन सिंह चुनाव जीते थे। 1967 में निर्दलीय मनसा राम को जीत मिली। 1972 में मनसा राम ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1977 में पहली बार जनता पार्टी से जोगिंदर पाल को जीत मिली। 


इसके बाद वर्ष 1982 के चुनाव में मनसा राम ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 1985 और 90 में भाजपा के जोगिंदर पाल को जीत मिली। वहीं, 1993 में कांग्रेस के मस्त राम ने चुनाव जीता। साल 2007 में हीरा लाल ने निर्दलीय पर्चा भरा था और जीत हासिल की थी। वहीं, 2012 में मनसा राम कांग्रेस के टिकट पर चुनाव विधानसभा पहुंचे थे। 


भाजपा ने काटी हीरा लाल की टिकट

कांग्रेस ने इस सीट से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में महेश राज को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा भाजपा ने करसोग से हीरा लाल का टिकट काट दिया है। भाजपा ने इस बार युवा चेहरे दीपराज कपूर बंथल को पार्टी का टिकट दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की बात करें तो भगवंत सिंह को टिकट मिला है। इस बार चुनाव के जीत का सेहरा किसके सिर सजता है, ये देखने लायक होगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।