भरमौर में स्वयं सहायता समूहों ने तैयार किए दस हजार फेस मास्क

भरमौर। भरमौर के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने 10 हजार के करीब फेस मास्क बनाकर तैयार किए हैं। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी भरमौर महेंद्र राज ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार 14 वित्त आयोग के तहत भरमौर उपमंडल के 29 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सचिवों को
 | 
भरमौर में स्वयं सहायता समूहों ने तैयार किए दस हजार फेस मास्क

भरमौर में स्वयं सहायता समूहों ने तैयार किए दस हजार फेस मास्कभरमौर। भरमौर के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने 10 हजार के करीब फेस मास्क बनाकर तैयार किए हैं। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी भरमौर महेंद्र राज ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार 14 वित्त आयोग के तहत भरमौर उपमंडल के 29 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सचिवों को निर्देश जारी किए गए थे कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह के द्वारा फेस मास्क बनाकर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाए जाएं।

भरमौर में स्वयं सहायता समूहों ने तैयार किए दस हजार फेस मास्कस्वयं सहायता समूहों तथा सिलाई अध्यापिकाओं द्वारा तैयार किए गए फेस मास्क ग्रामीणों को 10 रुपये प्रति मास्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैैं। इनके निर्माण पर 14वें वित्त आयोग के तहत 47300 के करीब धनराशि व्यय की जा रही है, और करीब 8 हजार से अधिक मास्क वितरित किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी भरमौर ने ग्राम पंचायत प्रधानों एवं सचिवों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को कोरोनावायरस कोविड-19 के संभावित संक्रमण के प्रभावी रोकथाम उपायों के बारे में जागरूक करें। होम क्वारंटीन मे रखे गए लोगों की सामाजिक दूरी का भी पालन कड़ाई से सुनिश्चित करवाएं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।