राम सुभाग सिंह बने मुख्य सचिव, अनिल खाची को चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी

शिमला। हिमाचल सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारी राम सुभाग सिंह को मुख्य सचिव बनाया है। अब राम सुभाग सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव होंगे। प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनिल खाची को हटाकर राम सुभाग सिंह को मुख्य सचिव बनाया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर
 | 
राम सुभाग सिंह बने मुख्य सचिव, अनिल खाची को चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी

शिमला। हिमाचल सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारी राम सुभाग सिंह को मुख्य सचिव बनाया है। अब राम सुभाग सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव होंगे। प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनिल खाची को हटाकर राम सुभाग सिंह को मुख्य सचिव बनाया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। वहीं अनिल खाची को राज्य का चुनाव आयुक्त बनाया है।

 

पिछले लगभग छह महीनों से ऐसी अटकलें थीं कि मुख्य सचिव को बदला जा सकता है। अब जाकर यह परिवर्तन हुआ है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को फाइल्स राजभवन भेजी गई थीं जो देर रात को मंजूर हो गईं। उम्मीद की जा रही थी कि इस संबंध में देर रात को ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। मगर ऐसा हुआ नहीं। वीरवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई है। यह अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी की गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।