किन्नौर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 25, रेस्क्यू जारी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा
 | 
किन्नौर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 25, रेस्क्यू जारी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा ने बताया कि भावानगर थाना प्रभारी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को निछार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव से मलबे से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

 

अभी भी चल रहा तलाशी अभियान

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को रोका गया तलाश एवं बचाव अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें सवार यात्रियों जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी उनका अब तक नहीं पता चल सका है। साथ ही कहा कि यह संभव है कि वाहन मलबे के साथ नीचे गिर गया हो।

 

घटना के दिन बरामद हुए थे 10 शव

एनडीआरएफ, आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना के दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इससे पहले बुधवार को तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान एक टैक्सी में आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को दो कारें भी क्षतिग्रस्त स्थिति में मिलीं थी लेकिन उनके भीतर कोई नहीं था।

 

 

भूस्खलन की हुई थी घटना

वीरवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए। इसके बाद शनिवार को मलबे से छह शव निकाले गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद राज्य विधानसभा को बताया था कि 16 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद अब तक 11 शव बरामद कर लिए गए हैं। कम से कम पांच लोग अब भी लापता हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।