छूटे परिवारों को भी मिलेगा हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना का गैस सिलेंडर

चम्बा। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की गई हैं। लोगों को इन योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाना चाहिए। वह शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह तीसा के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों
 | 
छूटे परिवारों को भी मिलेगा हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना का गैस सिलेंडर

चम्बा। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की गई हैं। लोगों को इन योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाना चाहिए। वह शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह तीसा के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने नागरिक अस्पताल तीसा में डिजिटल एक्स-रे सुविधा और विद्युत जनरेटर का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ेंः-छूटे परिवारों को भी मिलेगा हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना का गैस सिलेंडर

 

लोक निर्माण विश्राम गृह तीसा में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हिम केयर और आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसमें एकीकृत बाल विकास सेवाओं से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सरकार की योजनाओं की जानकारी को जनसाधारण तक पहुंचाने आह्वान किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को योजनाओं में जन सहभागिता को वचनबद्धता के साथ सुनिश्चित बनाने को भी कहा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिया कि हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना से छूटे पात्र परिवारों को जल्द गैस सिलेंडर सुविधा दी जाएगी।

छूटे परिवारों को भी मिलेगा हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना का गैस सिलेंडर

डॉ. हंसराज ने इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय वयोश्री योजना और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 94 लाभार्थियों को 198 सहायक यंत्र एवं उपकरण भी प्रदान किए। इसके तहत बैटरी चालित व्हीलचेयर, फोल्डिंग व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड सीपी चेयर, स्मार्ट कैन, ट्राइपॉड, चश्मे, कृत्रिम दांत, कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स प्रदान किए गए। बेटी है अनमोल योजना के तहत 103 लाभार्थियों को 12 लाख 36 हजार रुपयों की एफडीआर भी वितरित की गई। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार ने विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

 

इस अवसर पर सदस्य जिला परिषद श्रीमती जयंती दुग्गल, उपाध्यक्ष पंचायत समिति दुनी चंद , एसडीएम तीसा मनीष चौधरी , अधिशासी अभियंता विद्युत पवन शर्मा, कृत्रिम अंग निर्माण निगम के प्रबंधक ईश्वेंद्र सिंह और अशोक कुमार साहू सहित जिला भाजपा महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तेज सिंह वर्मा, अध्यक्ष युवा मोर्चा अमन राठौर, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हुसैन मोहम्मद, अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा गोविंद सिंह भी उपस्थित रहे ।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।