जन आशीर्वाद यात्रा: हिमाचल में नियमों को ठेंगा, मुम्बई में 32 एफआईआर

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार देररात के बाद तीन बजे संपन्न हुई। जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत चंड़ीगढ़ से हुई। जन आशीर्वाद यात्रा सोलन, शिमला, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर होते हुए ऊना जिले में जाकर पूरी हुई। यात्रा के दौरान जमकर कोरोना नियमों की धज्जियां उंड़ी।
जन आशीर्वाद यात्रा: हिमाचल में नियमों को ठेंगा, मुम्बई में 32 एफआईआर

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार देररात के बाद तीन बजे संपन्न हुई। जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत चंड़ीगढ़ से हुई। जन आशीर्वाद यात्रा सोलन, शिमला, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर होते हुए ऊना जिले में जाकर पूरी हुई। यात्रा के दौरान जमकर कोरोना नियमों की धज्जियां उंड़ी। अनुराग ठाकुर के कार्यक्रमों के दौरान न तो सामाजिक दूरी का पालन होता दिखा और ना ही तो अधिकतर लोगों के चेहरों पर मास्क। भाजपा के तमाम बड़े नेता बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आए।

 

 

 

धर्मशाला में तो भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री सरवीण चौधरी के अलावा, अनुराग ठाकुर के चेहरों की हवाइयां तब उड़ीं, जब उनसे कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सवाल पूछा गया। दरअसल, धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने अनुराग से सवाल पूछा कि कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने ही कोविड नियम फालो नहीं किए। इस पर साथ बैठे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री सरवीण चौधरी बगले झांकने लगे। इस दौरान अनुराग ने भी सवाल का जवाब नहीं दिया और केवल ‘धन्यवाद’ कहकर सवाल टाल दिया।

जन आशीर्वाद यात्रा: हिमाचल में नियमों को ठेंगा, मुम्बई में 32 एफआईआर जन आशीर्वाद यात्रा: हिमाचल में नियमों को ठेंगा, मुम्बई में 32 एफआईआर जन आशीर्वाद यात्रा: हिमाचल में नियमों को ठेंगा, मुम्बई में 32 एफआईआर जन आशीर्वाद यात्रा: हिमाचल में नियमों को ठेंगा, मुम्बई में 32 एफआईआर

 

पत्रकार ने पूछा कि लोग नेताओं और आपको फोलो करते हैं। ऐसे में आप लोग ही मास्क नहीं लगाएंगे तो क्या होगा? इस पर सुरेश कश्यप जहां हंसने लगे वहीं, अनुराग ने सवाल का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। इन सबसे साफ है कि कोविड-प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देश सिर्फ आम लोगों के लिए ही है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि पर्यटकों के आने से कोरोना नहीं फैला है। कोरोना तो सामाजिक समारोहों, विवाह-शादियों और दावतों से कोरोना फैला है। इसके अलावा भाजपा के एक विधायक ने कहा था कि रैलियों से कोरोना नहीं फैलता है।

 

मुंबई में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ 32 एफआईआर

भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में कोरोना वायरस नियमों के उल्लंघन पर मुंबई में एफआईआर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यह एफआईआर मात्र दो दिनों हुई दर्ज हुई हैं। पंजाब केसरी ने पुलिस के हवाले से लिखा है कि घाटकोपर, खार, मुलुंड, विखरोली, भांडुप, पंतनगर, सांताक्रूज, पवई, एमआईडीसी, साकीनाका और मेघवाड़ी पुलिस थानों में यह एफआईआर दर्ज की गई। भादंसं की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 और मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई हैं।

 

पांच दिन चली यात्रा, अनुराग का शक्ति प्रदर्शन

अनुराग ठाकुर ने बीते वीरवार को चंडीगढ़ से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। पांच दिन में उन्होंने 630 किमी का सफर किया। इस दौरान सोलन, शिमला, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना में उनका स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के जरिये अनुराग ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। ऊना में तो मंगलवार सुबह तीन बजे उनका कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

 

धर्मशाला मेरा दूसरा घर हैः अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला में कहा कि धर्मशाला मेरा दूसरा घर है। उन्होंने कहा, जब मैं राजनीति में नहीं था, तब मेरा यहाँ ज्यादा आना होता था। जिला कांगड़ा और धर्मशाला का मेरे राजनीतिक सफर में बड़ा योगदान है। मेरा खेल से बहुत गहरा नाता है। उन्होंने कहा जन आशीर्वाद यात्रा पूरे देश भर में चल रही है, मैं संसद बनने के बाद हिमाचल आया तो इस यात्रा की शुरुआत हमने शिमला से की, यात्रा में हजारों लोग को आशीर्वाद हमें मिला है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।