किन्नौर भूस्खलनः मलबे में दबी HRTC बस मिली, अब तक 13 शव बरामद

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए भूस्खलन में अब तक 13 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बुधवार रात को स्थगित करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन एक बार फिर शुरू हो गया है। वीरवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान HRTC की बस के अवशेष मिल गए हैं। इसका पहले कुछ पता नहीं चल सका
 | 
किन्नौर भूस्खलनः मलबे में दबी HRTC बस मिली, अब तक 13 शव बरामद

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए भूस्खलन में अब तक 13 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बुधवार रात को स्थगित करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन एक बार फिर शुरू हो गया है। वीरवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान HRTC की बस के अवशेष मिल गए हैं। इसका पहले कुछ पता नहीं चल सका था । यह HRTC बस भूस्खलन के मलबे में दबी हुई थी। बस के नीचे दबे शवों को निकाला जा रहा है।

 

 

 

यह भी पढ़ेंः-पठानकोट-मण्डी नेशनल हाइवे पर भाली में बस और कार में जबरदस्त की टक्कर

आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। आईटीबीपी जवानों ने बस के मलबे के नीचे दबे शवों को निकालना शुरू कर दिया है। आईबीटीवी के डिप्टी कमांडेट धर्मेंदर ठाकुर ने मीडिया को बताया कि हमने बस के अवशेषों का पता लगा लिया है। एक शव उससे निकाला है। भूस्खलन किन्नौर के चौरा गांव में बुधवार दोपहर 12 बजे से पहले हुआ है।

 

 

 

यह भी पढ़ेंः-किन्नौर में भूस्खलन की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत, 13 रेस्क्यू किए

इस भूस्खलन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें पहाड़ से पत्थर नीचे नदी में गिरते दिखे। उसके बाद पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर और नदी में गिरा। जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी की बस हिमाचल के रेकॉन्ग पिओ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।