हिमाचलः कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

शिमला। हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद बिक्रम सिंह ठाकुर आईजीएमसी में भर्ती हो गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बारे में कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया पर जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस
 | 
हिमाचलः कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

शिमला। हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद बिक्रम सिंह ठाकुर आईजीएमसी में भर्ती हो गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बारे में कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया पर जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “शुरुआती लक्षण दिखने और तीन-चार दिनों से अस्वस्थ होने के कारण मैंने कोविड-19 की जांच करवाई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन हूं। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। तीन-चार दिनों के भीतर मेरे संपर्क में आए व्यक्ति अपने आप को आइसोलेट कर लें और कोविड के नियमों का पूर्णत: पालन करें।”


फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।