लाहौल स्पीति: चंद्रभागा नदी पर टूटा पहाड़, जलमग्न हो गए चार घर

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में प्रकृति के रौद्र रूप दिखने का सिलसिला जारी है। किन्नौर के बाद अब जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की पट्टन घाटी में चंद्रभागा नदी पर पहाड़ टूटा है। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे भारी भूस्खलन से मलबा और चट्टानें चंद्रभागा नदी में गिर गईं। इससे दो घंटे के लिए पानी का बहाव रुक
 | 
लाहौल स्पीति: चंद्रभागा नदी पर टूटा पहाड़, जलमग्न हो गए चार घर

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में प्रकृति के रौद्र रूप दिखने का सिलसिला जारी है। किन्नौर के बाद अब जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की पट्टन घाटी में चंद्रभागा नदी पर पहाड़ टूटा है। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे भारी भूस्खलन से मलबा और चट्टानें चंद्रभागा नदी में गिर गईं। इससे दो घंटे के लिए पानी का बहाव रुक गया। जलस्तर 20 गुना ज्यादा बढ़ गया। अफरा-तफरी के बीच जान बचाने के लिए नदी के किनारे बसे तडंग, जसरथ, नालडा और जुंडा गांव के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान कर गए।

 

 

 

11:00 बजे नदी के बहाव ने मलबे के बीच से रास्ता बना लिया और खतरे को कम कर दिया। इससे प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और लोग लौट आए। क्षेत्र में पानी भरने से तडंग गांव में चार घर जलमग्न हो गए जबकि छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। दो मवेशी बहे हैं। करीब 50 बीघा जमीन बह गई है। सेब के साथ फूल गोभी, मटर, आलू की फसल तबाह हो गई है। राजस्व विभाग ने प्रारंभिक रिपोर्ट में 60 लाख रुपये का नुकसान आंका है। नालडा से जुंडा गांव के लिए सिंचाई परियोजना भी क्षतिग्रस्त हुई है। जलमग्न घरों के अंदर सारा सामान खराब हो गया है।

 

 

यह भी पढ़ेः-हमीरपुर के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

चार परिवारों को सुरक्षित जगह ठहराया

जिन चार घरों को नुकसान पहुंचा है, उनके 16 सदस्यों को प्रशासन ने तंबू और राशन देकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया है। उल्लेखनीय है कि बीते 27 जुलाई को आई बाढ़ की त्रासदी से लोग अभी तक उबरे भी नहीं थे कि अब पहाड़ टूटने की घटना ने फिर डरा दिया है। भले ही नदी का बहाव खुल गया है लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा, मुख्य सचिव रामसुभग सिंह और डीजीपी संजय कुंडू ने हवाई दौरा कर क्षेत्र का जायजा लिया। उपायुक्त नीरज कुमार, एसपी मानव वर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।