विक्रमादित्य के बयान पर भड़कीं भाजपा की महिला मंत्री समेत तीनों विधायक

भाजपा ने कहा कि विक्रमादित्य का बयान कांग्रेस नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है और विक्रमादित्य को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी मां एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह भी महिला हैं।
 | 
शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य के बयान पर भाजपा नेता एवं महिला मंत्री और तीन विधायक भड़क गई हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी सहित विधायक रीता धीमान, कमलेश कुमारी और रीना कश्यप ने विक्रमादित्य पर जुबानी हमला बोला है। रविवार को आशियाना शिमला में प्रेस वार्ता में सरवीण चौधरी ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह का रोहड़ू में दिया गया बयान निंदनीय है। उनकी मांगी गई माफी आम जनता को मंजूर नहीं होगी।

शिमला। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य के बयान पर भाजपा नेता एवं महिला मंत्री और तीन विधायक भड़क गई हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी सहित विधायक रीता धीमान, कमलेश कुमारी और रीना कश्यप ने विक्रमादित्य पर जुबानी हमला बोला है। रविवार को आशियाना शिमला में प्रेस वार्ता में सरवीण चौधरी ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह का रोहड़ू में दिया गया बयान निंदनीय है। उनकी मांगी गई माफी आम जनता को मंजूर नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य ने जिस तरह की भाषा महिला के लिए इस्तेमाल की है, वह अस्वीकार्य है। यदि कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है तो उन्हें एट्रोसिटी के मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। विक्रमादित्य को बोलने से पहले सोचना चाहिए था। सब कुछ मजाक नहीं है। रोहड़ू एक आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित है। इस तरह की दुखद टिप्पणी को तत्काल प्रभाव से बंद करें। यह बयान कांग्रेस नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है और विक्रमादित्य को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी मां एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह भी महिला हैं। 

भाजपा महिला नेताओं ने कहा कि यही नहीं, हाल ही में थाना अंब में कांग्रेस के ब्लॉक नेताओं ने एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान किया था। इनके खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। हेल्पलाइन पर हर शिकायत दर्ज होने पर 24 घंटे में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी जाती है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।