बड़सर भाजपा का त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर, बूथ की मजबूती पर जोर

बड़सर। बड़सर भाजपा मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर बल्ह बिहाल में हुआ। त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने की। इस दौरान कौशल विकास निगम बोर्ड के चेयरमैन नवीन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीडीसी चेयरमैन बिझड़ी मंजू कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कौशल विकास निगम
 | 
बड़सर भाजपा का त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर, बूथ की मजबूती पर जोर

बड़सर। बड़सर भाजपा मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर बल्ह बिहाल में हुआ। त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने की। इस दौरान कौशल विकास निगम बोर्ड के चेयरमैन नवीन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीडीसी चेयरमैन बिझड़ी मंजू कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

 

 

कौशल विकास निगम बोर्ड के चेयरमैन नवीन शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपना बूथ सबस मजबूत होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यह तभी संभव हुआ है, जब हर कार्यकर्ता ने जमीनी स्तर पर पूरा होमवर्क किया है।

 

 

यह भी पढ़ेंः-लोगों के कार्यक्रमों से दिक्कत क्या?

उन्होंने कहा कि सभी पार्टी की मजबूती के लिए सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करें, अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ें। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह से लोगों का साथ मिला, उससे ही पता चलता है कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी कितनी मजबूत है।

 

 

 

यह भी पढ़ेंः-26 अगस्त को सरकाघाट में होंगे मुख्यमंत्री, देंगे करोड़ों की सौगातें

कार्यक्रम में हमीरपुर भाजपा जिला महामंत्री हरीश शर्मा, बड़सर भाजपा मंडल महामंत्री चत्तर सिंह कौशल, यशवीर पटियाल, मंडल मीडिया प्रभारी विकास पटियाल, सहित प्रदेश कार्य सीमिति सदस्य राजेश सहगल, पूर्व अध्यक्ष करतार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।