U-19 T20 World Cup: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन

भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है।  साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में रविवार (29 जनवरी) को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया।
 | 
The first Women's U19T20WorldCup champions भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वर्ल्ड क्रिकेट कप को जीत कर इतिहास रच दिया है। घातक गेंदबाजी के दम पर फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को महज 68 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद इस छोटे से स्कोर को 14वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वर्ल्ड क्रिकेट कप को जीत कर इतिहास रच दिया है। घातक गेंदबाजी के दम पर फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को महज 68 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद इस छोटे से स्कोर को 14वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

 

भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। रविवार (29 जनवरी) को साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया। भारतीय टीम की खिताबी जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।

 

 

शेफाली वर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण जीत कर चैंपियन बन गई। भारतीय महिला टीम ने पहली बार कोई वर्ल्ड कप खिताब जीता है। इससे पहले सीनियर टीम कुछ मौकों पर फाइनल तक तो पहुंचने में सफल रही थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी। अब भारत की यंग ब्रिगेड ने ये सपना साकार कर दिखाया है।

 

भारत को महज 69 रन का मिला था लक्ष्य

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों की एक नहीं चली और शुरुआती ओवर से ही उसके विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड के केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए। भारत के लिए तितास साधु, अर्चना देवी और पार्श्व चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए जबकि मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव ने एक-एक शिकार किया। इंग्लैंड की एक खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। भारत को महज 69 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

 

3 चौकों की मदद से 24 रन की खेली पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली 11 गेंदों में 15 रन बनाकर हन्ना बेकर का शिकार बन गईं। उन्होंने तीसरे ओवर में एलेक्सा स्टोनहॉउस को कैच थमाया। ओपनर श्वेता सहरावत ने 6 गेंदों में 5 रन का योगदान दिया। उन्हें ग्रेस स्क्रिवेंस ने चौथे ओवर में पवेलियन भेजा। 20 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद सौम्या तिवारी और गोंगाडी तृषा मोर्चा संभाला।

 

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन की अहम साझेदारी की। तृषा 13वें ओवर में बोल्ड हुईं। उन्हें स्टोनहॉउस ने अपना जाल में फंसाया। उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 24 रन की पारी खेली। सौम्या 37 गेंदों में 3 चौकों के जरिए नाबाद 24 रन बनाए। उन्होंने विजयी रन बनाया। वहीं, हर्षिता सु बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटीं ।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।