मंडी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के इस तारीख तक भरे जाएंगे पद

मंडी। जिला मंडी के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिकाओं व कार्यकर्ता के खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में 10 सितम्बर तक आवेदन कर सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी धनी राम ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र गागल-1, कोटलू,
 | 
मंडी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के इस तारीख तक भरे जाएंगे पद

मंडी। जिला मंडी के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिकाओं व कार्यकर्ता के खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में 10 सितम्बर तक आवेदन कर सकती हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी धनी राम ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र गागल-1, कोटलू, ग्रौडू, टोह-2, करनेहडा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केन्द्र चिकडा रा गोहर, तरायम्बली, भ्यारटा-2, वह, नागचला-2, धडवाहन, दरवाथू-1 में आंगनबाडी सहायिकाओं के एक-एक पद की चयन प्रक्रिया की जा रही है। उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां अवश्य लगाएं। साक्षात्कर 15 च 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में लिए जाएंगे।

पद के लिए अनिवार्य योग्यताएं

इस पद के लिए महिला उम्मीदवार सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के फीडर एरिया में 1 जनवरी, 2019 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। आवेदनकर्ता का परिवार 1 जनवरी, 2020 को सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के सर्वे रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए दस जमा दो और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास अनिवार्य है। पारिवारिक वार्षिक आय 35000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। घर से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी, अर्ध सरकारी नौकरी में न हो। इस बारे प्रमाणपत्र उपमण्डलाधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया होना आवश्यक है। स्टेट होम व बालिका आश्रम आश्रिता, अनाथ, तलाकशुदा, विधवा, महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया हो और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है को इन नियुक्तियों में अधिमान दिया जाएगा। दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक), एससी, एसटी, ओबीसी से सम्बन्धित उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी प्रमाण पत्र

हिमाचली, आयु, शैक्षणिक योग्यता, आय, परिवार रजिस्टर की नकल, सर्वे मंे दर्ज होने बारे प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य कोई प्रमाण पत्र यदि हो तो। इस सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी के कार्यालय दूरभाष 01905-25540 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।