ऊना में भूमि विवाद में चली गोली, आईटीबीपी जवान की मौत

ऊना। पंजाब से सटे हिमाचल के ऊना जिले में वीरवार को आपसी विवाद में गोली चल गई। विवाद भूमि (Land Dispute) को लेकर चल रहा था। इसी दौरान गोली चलने से आईटीबीपी जवान (ITBP Jawan) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऊना जिले के गांव नंगड़ा में वीरवार सुबह भूमि विवाद (Land Dispute) को
 | 
ऊना में भूमि विवाद में चली गोली, आईटीबीपी जवान की मौत

ऊना। पंजाब से सटे हिमाचल के ऊना जिले में वीरवार को आपसी विवाद में गोली चल गई। विवाद भूमि (Land Dispute) को लेकर चल रहा था। इसी दौरान गोली चलने से आईटीबीपी जवान (ITBP Jawan) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऊना जिले के गांव नंगड़ा में वीरवार सुबह भूमि विवाद (Land Dispute) को लेकर हुए झगड़े में गोली लगने से आईटीबीपी जवान (ITBP Jawan) की मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान 37 वर्षीय विपिन कुमार निवासी गांव नंगड़ा जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। सुबह के समय गांव में गोली चलने की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है आईटीबीपी का जवान विपिन कुमार 29 मार्च रात को घर पर छुट्टी आया था।


वीरवार सुबह करीब आठ बजे खेतों में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर गोली चला दी, गोली लगने से विपिन कुमार की मौत हो गई। मृतक अपने पत्नी, दो बच्चे तथा बुजुर्ग माता को छोड़ गया है। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी विनोद धीमान ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने आरोपी जसवंत सिंह निवासी गांव नंगड़ा जिला ऊना को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।