नाले में मिला कंबल में लिपटा महिला का शव, फैली सनसनी

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन (Solan) के कुनिहार क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन (Solan) के कुनिहार क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन (Solan) के कुनिहार क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुनिहार कुफटू मार्ग के बझोल के समीप नाले में कुछ ग्रामीण महिलाएं पशुचारा लेने जा रही थीं। इस दौरान अचानक उनकी नजर नाले में पड़े कम्बल में पड़ी। इसमें कुछ बंधा हुआ लग रहा था।

इस पर महिलाएं नाले में गईं और कंबल को थोड़ा खोलकर देखा तो महिलाओं के होश फाख्ता हो गए। कंबल में एक महिला लिपटी हुई थीं। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस थाना कुनिहार को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगो सहयोग से तुरंत मौके पर पंहुचकर शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने सड़क से गुजरने वालों को रोककर शव की पहचान करवाई, लेकिन मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई। 

कुनिहार पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर, उप प्रधान हरिदास तनवर ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं बझोल नाले में पशुचारा लाने गई थीं। उन्होंने एक बंधे हुए कंबल में महिला का शव देख लिया और इसकी सूचना पंचायत को दी। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा तुरन्त पुलिस थाना कुनिहार को सूचित कर दिया। मृतक महिला की उम्र 40 से 50 वर्ष लग रही है। अभी मृतक महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। महिला प्रवासी भी नहीं लग रही है।

थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुनिहार कूफटू के बझोल के समीप नाले में किसी महिला का शव है। मौके पर पंहुचकर शव को स्थानीय लोगो के सहयोग से बाहर निकाला है। आने जाने सभी वाहन चालकों और राहगीरों के अतिरिक्त स्थानीय लोगों से भी मृतक की पहचान करवाई जा रही है। मगर अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और कार्यवाही जारी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।