वीरभद्र की याद में कांग्रेस ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, प्रतिभा सिंह ने किया लॉन्च

हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) ने दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की याद में वार्षिक कैलेंडर (Annual Calendar) जारी किया। शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में प्रतिभा सिंह ने (Pratibha Singh) कैलेंडर को लॉन्च किया।
 | 
हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) ने दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की याद में वार्षिक कैलेंडर (Annual Calendar) जारी किया। शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में प्रतिभा सिंह ने (Pratibha Singh) कैलेंडर को लॉन्च किया।

नए साल की शुरूआत के साथ ही हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) ने दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की याद में वार्षिक कैलेंडर (Annual Calendar) जारी किया। शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन यानी कांग्रेस मुख्यालय में वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने (Pratibha Singh) कैलेंडर को लॉन्च किया। इस दौरान लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Gov't) और प्रदेश की जयराम सरकार (Jairam Gov't) पर भी जमकर निशाना साधा।

हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की याद में कैलेंडर जारी करने पर प्रतिभा सिंह (MP Pratibha Singh)  ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ऐसे नेता थे जो लोगों के दिलों पर राज करते थे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान देखा कि लोगों ने घरों में उनकी (वीरभद्र की) याद में उनकी फोटो व स्मृतियों को संजो कर रखा है। आज भले ही वे हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनके कार्य, उनका प्यार, आशीर्वाद हमेशा साथ रहेगा और मार्गदर्शन करेगा।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में चार सीटों पर हुए उप चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के लिए पूरी कांग्रेस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती थी, मगर कांग्रेस ने पार पा लिया। इस जीत का एक बड़ा संदेश प्रदेश में ही नहीं, पूरे देश में गया और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह पैदा हुआ।


प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल के विकास के लिए कोई राहत पैकेज देंगे, लेकिन निराशा ही मिली। मोदी ने मंडी व कुल्लू की भाषा बोल कर लोगों को खुश करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह ससंद में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं प्रदेश के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी। प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए बड़े हवाई अड्डों के निर्माण व उनके विस्तार की बहुत आवश्यकता है। ये मुद्दे भी संसद में उठाए जाएंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।