Bharat Jodo Yatra : बर्फबारी के बीच भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में  7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में समाप्त हो गई।
 | 
CM Sukhvinder Singh Sukhu join bharat jodo yatra in Srinagar हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में समाप्त हो गई।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में समाप्त हो गई।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला हैं। यह यात्रा शांति और सौहार्द के संदेश के साथ-साथ भारत जोड़ने के लक्ष्य को साधने में सफल हुई है। राहुल गांधी ने यह यात्रा डर की राजनीति के खिलाफ और अन्याय के विरोध के उद्देश्य से भी शुरू की थी।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने पिछले पांच महीनों में 14 राज्यों में 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की। यात्रा को देश के सभी वर्गों का अपार सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो सोमवार को श्रीनगर में संपन्न हुई।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।