हिमाचल विधानसभा के बाहर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, बेरिकेड तोड़ गेट तक पहुंचे

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार की विदाई कोई नहीं रोक सकता। भर्तियों में फर्जीवाड़ा हुआ है। महंगाई आसमान छू रही है। सरकार ने 80 हजार करोड़ रुपये का कर्जा लिया है।
 | 
हिमाचल युवा कांग्रेस के नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयराम सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदर्शन कर नारेबाजी की और विधानसभा का घेराव किया। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर युकांई सड़कों पर उतरे। चौड़ा मैदान में बेरिकेड तोड़ युवा कांग्रेस नेता विधानसभा के गेट पर पहुंचे। यहां युकां प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी सहित कई के कपड़े फट गए।

शिमला। हिमाचल युवा कांग्रेस के नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयराम सरकार के खिलाफ शिमला स्थिति विधानसभा परिसर के बाहर जमकर हल्ला बोला। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और विधानसभा का घेराव किया। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर युकां कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। चौड़ा मैदान में बेरिकेड तोड़ युवा कांग्रेस नेता विधानसभा के गेट पर पहुंचे। यहां युकां प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी सहित कई के कपड़े फट गए। 


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार की विदाई कोई नहीं रोक सकता। भर्तियों में फर्जीवाड़ा हुआ है। महंगाई आसमान छू रही है। सरकार ने 80 हजार करोड़ रुपये का कर्जा लिया है। कांग्रेस हिमाचल में चार साल से लड़ाई लड़ रही है और अब कुछ लोग सफेद टोपी लगाकर जनता के हिमायती बन रहे हैं। हम अध्यक्ष सोनिया गांधी,  राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ हैं। कांग्रेस सत्ता में आकर रोजगार और पुरानी पेंशन देगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस युवा ताकत के साथ सत्ता में आएगी। युवा साथियों को विधानसभा चुनाव में पूरा सम्मान मिलेगा। 


एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से युकां कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। सरकार के पास योजना और दृष्टिकोण नहीं है। बागवानों, किसानों और शिक्षा क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई है। जयराम सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विकास को नई दिशा दी। 

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि युकां टीम ने तानाशाही सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से मोर्चा खोला है। सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस ने भाजपा को करारी मात दी है। विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि पहले भाजपा को हराना है और मुख्यमंत्री का चेहरा किसी को नहीं बनाना है। उपचुनाव में युकां नेता जीतकर आए हैं।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोगों के हितों की रक्षा को आवाज उठाते रहना है। हमें एकजुटता के साथ सिर्फ कांग्रेस के नारे लगाने हैं। कांग्रेस महासचिव महेश्वर सिंह ने कहा कि जयराम सरकार विफल रही है। युकां प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि इससे पहले धर्मशाला में युकां ने आंदोलन किया था। आज युकां विधानसभा का घेराव कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।