HP Cabinet Formation: कैबिनेट गठन का इंतजार बढ़ा, सीएम बोले-चल रहा है राहुकाल

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी राहुकाल चल रहा है और जल्दी ही कैबिनेट के गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 पदों के लिए 10 नामों का प्रपोजल भेज दिया गया है।
 | 
HP Cabinet Formation  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी राहुकाल चल रहा है और जल्दी ही कैबिनेट के गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 पदों के लिए 10 नामों का प्रपोजल भेज दिया गया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन फिलहाल अभी नहीं हो पाएगा। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के गठन के लिए अभी एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद ही मंत्रिमंडल का गठन हो सकेगा। मंत्रि बनाए जाने वाले 10 विधायकों के नाम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस हाईकमान को भेजे हैं। अब हाईकमान से हरी झंडी मिलने क बाद ही कैबिनेट का गठन होगा। 

दिल्ली दौरे पर गए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मीडिया के कैबिनेट गठन को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि अभी राहुकाल चल रहा है और जल्दी ही कैबिनेट के गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 पदों के लिए 10 नामों का प्रपोजल भेज दिया गया है। यह प्रपोजल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और वेणुगोपाल के पास दिया गया है, उनकी स्वीकृति के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा।

सीएम ने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन है और ज्यादा टाइम नहीं लग रहा है। किसी नाम पर पेच नहीं फंसा है। हाईकमान जो तय करेगा, वह सब को मानना पड़ेगा। उन्होंने अपना प्रपोजल हाईकमान के पास रख दिया है, मैंने विक्रमादित्य का नाम अपनी सूची में डाला है। आज हिमाचल जाऊंगा और जैसे ही सूची आएगी, उसके बाद शपथ होगा।

एक महीने बाद भी हो सका मंत्रिमंडल का गठन

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके बाद 08 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हुआ था। इसमें कांग्रेस ने बहुमत हासिल करते हुए सत्ता हासिल कर ली थी, मगर एक महीना बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि पार्टी विधायकों में मंत्री बनने को लेकर होड़ मची हुई है, जिस वजह से मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पा रहा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।