शिमला का ढली पुलिस थाना हिमाचल प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ घोषित

शिमला जिला के पुलिस थाना ढली को गृह मंत्रालय द्वारा 2021 में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंका गया है। वहीं, ठियोग को अपराध की रोकथाम के लिए देश के शीर्ष 10 थानों में स्थान मिला है।
 | 
शिमला जिला के पुलिस थाना ढली को गृह मंत्रालय द्वारा 2021 में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंका गया है। वहीं, ठियोग को अपराध की रोकथाम के लिए देश के शीर्ष 10 थानों में स्थान मिला है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के पुलिस थाना ढली को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2021 में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंका गया है। गौर हो कि इससे पहले भी केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस को विभिन्न श्रेणियों में पदक मिल चुके हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति क्लर्स के प्रतिष्ठित सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अब वर्ष 2021 की रैंकिंग में ढली पुलिस थाना को हिमाचल के पुलिस थानों में से सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंका गया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ढली पुलिस थाना को हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया है। थानों का मूल्यांकन पुलिस स्टेशन के अभिलेखों के रख-रखाव, थाने के बुनयादी ढांचे व नागरिकों के फीडबैक पर किया गया। 


इसमें अभिलेख आधारित मूल्यांकन में 80 प्रतिशत और बुनियादी ढांचा और नागरिकों की प्रतिक्रिया से 20 प्रतिशत मूल्यांकन किया गया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2021 में पुलिस थाना ढली को हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंकने के लिए पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने ढली पुलिस थाना के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं।


वहीं, पुलिस थाना ठियोग को अपराध की रोकथाम के लिए देश के शीर्ष 10 थानों में स्थान मिला है। थानों के प्रदर्शन का आंकलन अवैध हथियार, विस्फोटक, जुआ, शराब और ड्रग्स इत्यादि का पता लगाने, जब्ती और गिरफ्तारियों के आधार पर किया गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।