Breaking : हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल, सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का जश्न

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित पहली बैठक शुक्रवार को राज्य सचिवालय में हुई। इसमें कांग्रेस सरकार की पहली गारंटी यानी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को मंजूरी दी गई।
 | 
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) बहाल कर दी है। सीएम सुखविंद्र सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोहड़ी पर हुई कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में OPS की बहाली को मंजूरी दे दी है। ओपीएस के बहाल होने से हिमाचल प्रदेश के 1.30 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। OPS बहाल करने वाला हिमाचल चौथा राज्य हो गया है।

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) बहाल कर दी है। सीएम सुखविंद्र सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोहड़ी पर हुई कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में OPS की बहाली को मंजूरी दे दी है। ओपीएस के बहाल होने से हिमाचल प्रदेश के 1.30 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। OPS बहाल करने वाला हिमाचल चौथा राज्य हो गया है।


मुख्यमंत्री ने सचिवालय के बाहर एनपीएस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओपीएस कर्मचारियों का हक है। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक ओपीएस बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि आज ही OPS बहाली की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। OPS बहाली के बाद कर्मचारी अब मंडी में स्वागत समारोह करेंगे। कर्मचारियों ने दावा किया कि इसमे एक लाख कर्मचारी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अर्की में मैंने पहली बार कहा था कि ओपीएस बहाल करेंगे। पिछले दिनों अधिकारी पैसा नहीं होने की बात कहकर इसमें अड़चन डालते रहे, लेकिन मैंने अपना फार्मूला दिया। पिछली सरकार ने तो कर्मचारियों के पांच हजार करोड़ रुपये एरियर के भी नहीं दिए। कर्मचारियों को एरियर अभी नहीं मिलेगा। एरियर देने में समय लगने की बात कर्मचारियों से संवाद करते हुए सीएम ने खुद कही। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।