Himachal Assembly Election 2022 : मतदान के लिए 12 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते 12 नवंबर, 2022 यानी शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होगा| इस बात के आदेश मुख्य सचिव आरडी धीमान ने जारी किए है।
 | 
Himachal Assembly Election 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए मात्र 10 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए 12 नवंबर, 2022 यानी शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने जारी किए हैं। 

 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल : सुभाष शर्मा ने फेसबुक पर लिखा- चुनाव लड़ूंगा पर पैसे नहीं हैं, 10 घंटे में 800 लोगों ने दे दिए चार लाख

 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर को वोटिंग होने की स्थिति में सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि वे सभी भी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। उन्होंने ये भी बताया कि दैनिकभोगी कर्मचारियों के लिए ये सवैतनिक अवकाश होगा, जो कि नेगोशिएबल इंन्स्टूमेंट्स एक्ट,1881 की धारा 25 के अंतर्गत देय होगा।

 

यह भी पढ़े ः हिमाचल चुनावी मुद्दा : हिमाचल में बढ़ रही बेरोजगारों की फौज, आंकड़ा 8.50 लाख पार

 

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को इस दिन विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा, ताकि वे सभी भी अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर वोटिंग कर सकें। इसके लिए उन्हें पीठासीन अधिकारी से वोटिंग से संबंधित निर्दिष्ट प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

 

यह भी पढ़े ः Himachal Election : चौपाल से BJP के बलवीर वर्मा हैं हिमाचल में सबसे अमीर उम्मीदवार 

 

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें है, जिन पर 12 नवंबर को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का परिणाम आठ दिसंबर को आएगा। इस बार चुनाव में राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर 413 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 101 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।