जयराम का बड़ा ऐलान: दो साल पूरे करने वाले अनुबंध कर्मियों को उच्च वेतनमान, राइडर भी खत्म

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिकों की तर्ज पर उच्च वेतनमान देने की घोषणा की है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में अब दो साल का नियमित सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को उच्च वेतनमान मिलेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार 3 जनवरी, 2022 से पहले दो साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को 18 हजार रुपये तक अधिक वेतन देगी। पीटरहॉफ में रविवार को आयोजित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह राहत भरी घोषणा की। अनुबंध कर्मचारियों को अन्य नियमित कर्मचारियों के बराबर उच्च वेतनमान मिलेगा। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब दो साल का नियमित सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को उच्च वेतनमान मिलेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार 3 जनवरी, 2022 से पहले दो साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को 18 हजार रुपये तक अधिक वेतन देगी। पीटरहॉफ में रविवार को आयोजित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह राहत भरी घोषणा की। अनुबंध कर्मचारियों को अन्य नियमित कर्मचारियों के बराबर उच्च वेतनमान मिलेगा। 


सीएम ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिकों की तर्ज पर उच्च वेतनमान देने की घोषणा की है। राज्य में संशोधित वेतनमान से 3 जनवरी 2022 से पहले वाले 18 हजार कर्मचारियों को करीब 18 हजार रुपये प्रति माह का नुकसान हो रहा था, जबकि इसके बाद लगे कर्मचारियों को अधिक वेतनमान दिया जा रहा था। सरकार 90 फीसदी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान दे रही है, जबकि दस फीसदी कर्मचारी इससे वंचित थे।   


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों का समर्थन और सहयोग मिलता रहा है। नीतियों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड-19 संकट में कर्मियों को पूरा वेतन और पेंशन दी। कर्मचारी के वेतन में औसतन 12 से 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इस पर लगभग 7801 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ दिए हैं। पेंशन में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त 40 हजार पेंशन भोगियों को भी शीघ्र ही यह लाभ देंगे।


नए पे स्केल में उच्च वेतनमान का राइडर रहेगा या नहीं, स्पष्ट नहीं  

महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों को वित्तीय और अन्य लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रथम बार है कि संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में सरकार ने कर्मचारियों की 21 मांगें मानी हैं। राज्य में 3 जनवरी, 2022 में लगे कर्मचारियों पर नए पे स्कूल में उच्च वेतनमान का राइडर रहेगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह सिर्फ 3 जनवरी, 2022 से पहले के कर्मचारियों पर लागू है। राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद ही इस पर स्थिति साफ हो सकेगी। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।