HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 372 नई बसें, खरीद को मंजूरी

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) 372 नई बसें खरीदेगा। इसमें 350 (BS-6) और 22 वातानुकूलित सुपर लग्जरी (AC Super Luxury Buses) बसें होंगी।
 | 
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) 372 नई बसें खरीदेगा। इसमें 350 (BS-6) और 22 वातानुकूलित सुपर लग्जरी (AC Super Luxury Buses) बसें होंगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह (Transport Minister Bikram Singh) की अध्यक्षता में वीरवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की वाहन क्रय समिति की बैठक आयोजित हुई। 

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) 372 नई बसें खरीदेगा। इसमें 350 (BS-6) और 22 वातानुकूलित सुपर लग्जरी (AC Super Luxury Buses) बसें होंगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह (Transport Minister Bikram Singh) की अध्यक्षता में वीरवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की वाहन क्रय समिति की बैठक आयोजित हुई। 

परिवहन मंत्री (Transport Minister Bikram Singh) ने बताया कि बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के लिए 350 (BS-6) साधारण बसें क्रय करने के लिए अनुमति प्रदान की गई। इसमें 28 सीट क्षमता की 25 बसें, 36 सीट क्षमता की 150 बसें और 46 सीट क्षमता की 175 बसें सम्मिलित हैं। बैठक में 39 सीट क्षमता की 22 वातानुकूलित सुपर लैग्जरी (AC Super Luxury Buses) बसें खरीदने के लिए भी अनुमति प्रदान की गई। 

बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को गुणात्मक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में निरंतर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इन बसों की खरीद से राज्य के सभी क्षेत्रों विशेषकर दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को बस सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी। 

बैठक में एचआरटीसी के प्रबन्ध निदेशक सन्दीप कुमार, समिति के सदस्य सुशील शर्मा, रतन सिंह राठौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।