हिमाचल के हर घर में पहुंचाया जा रहा शुद्व जल: ठाकुर महेंद्र सिंह

मंडी। प्रदेश सरकार द्वारा हर घर को नल तथा नल में शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्यापूर्ति में हिमाचल गत दो वर्षों से देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह बात जलशक्ति, बागवानी, राजस्व, सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। वह मंगलवार को धर्मपुर विधान सभा
 | 
हिमाचल के हर घर में पहुंचाया जा रहा शुद्व जल: ठाकुर महेंद्र सिंह

मंडी। प्रदेश सरकार द्वारा हर घर को नल तथा नल में शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्यापूर्ति में हिमाचल गत दो वर्षों से देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह बात जलशक्ति, बागवानी, राजस्व, सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। वह मंगलवार को धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के नरवालका, खेरी हलूण, घरवासरा, मझेड़, जरेड़, टौरखोला, कूण, खजूरटी, चोलंगढ, देवगढ़, लखेड़ और भडेर में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे थे।

 

उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। अन्यों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि विकास एक सत्त प्रक्रिया है। लोगों को विकासात्मक गतिविधियों के कार्यान्वयन में कोई गतिरोध नहीं डालना चाहिए। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश के विकसित विधानसभा क्षेत्रों के समकक्ष लाया जाएगा। इसके कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

कोराना टीकाकरण पर दिया जोर

ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि पहली मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसमें युवा वर्ग को लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए टीकाकरण करवाने का आह्वान किया। लोगों को कोरोना से बचाव हेतु प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करने को भी कहा।

कोरोना की स्थिति का आंकलन

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं प्रदेश में कोरोना की स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। ताकि महामारी को बढ़ने से रोका जा सके और लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, दो गज दूरी आपस में रखने, हाथों की सफाई रखने को कहा। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से संक्रमित लोगों की मदद करने तथा कोरोना के प्रति जन जागरूकता लाने और पीड़ितों की मदद करने को कहा।

 

मंत्री ने की यह घोषणाएं

उन्होंने युवक मंडल कमलाह, महिला मंडल कमलाह तथा महिला मंडल लखेहड़ को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि टूरिज्म विभाग द्वारा बाबा कमलाह मंदिर की पौड़ियों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला जरेड़ की भवन मुरममत के लिए एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।