Himcare Card: हिमाचल में 31 मार्च तक बनाए जाएंगे हिमकेयर कार्ड

मंडी जिले में मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना (Mukhya mantri Himachal Health Care Scheme) के अंतर्गत सभी पात्र लोगों को लाभ प्रदान करने के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पहली जनवरी से 31 मार्च, 2022 तक सभी पात्र लोगों के हिमकेयर हेल्थ कार्ड (HimCare Health Card) बनाए जाएंगे।
 | 
मंडी जिले में मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना (Mukhya mantri Himachal Health Care Scheme) के अंतर्गत सभी पात्र लोगों को लाभ प्रदान करने के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पहली जनवरी से 31 मार्च, 2022 तक सभी पात्र लोगों के हिमकेयर हेल्थ कार्ड (HimCare Health Card) बनाए जाएंगे।

मंडी। मंडी जिले में मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना (Mukhya mantri Himachal Health Care Scheme) के अंतर्गत सभी पात्र लोगों को लाभ प्रदान करने के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पहली जनवरी से 31 मार्च, 2022 तक सभी पात्र लोगों के हिमकेयर हेल्थ कार्ड (HimCare Health Card) बनाए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO Mandi) डॉ. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने दी।


उन्होंने बताया कि लाभार्थी यह कार्ड (HimCare Health Card) अपने समीप के लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में बनवा सकते हैं । इसके लिए उन्हें अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा कैटेगरी प्रमाण पत्र साथ ले जाना होगा । इसके अतिरिक्त वे स्वयं भी www.hpsbys.in पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर कार्ड बना सकते हैं।


उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए बीपीएल, मनरेगा कर्मचारी जिनके परिवार के किसी सदस्य ने वित्त वर्ष 2021-22 में 50 दिन कार्य किया हो, सफाई कर्मचारी, रेहड़ी-फहड़ी जो कमेटी के तहत पंजीकृत हो, के लिए कोई शुल्क नहीं होगा । एकल नारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, अनुबंध कर्मचारी, आउटसोर्स, मिड-डे मील कर्मचारी, अपंग व्यक्ति जो परिवार का मुखिया होना चाहिए, के लिए शुल्क 365 रूपये निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जो लोग  उपरोक्त किसी भी कैटेगरी  में नहीं आते और जिनके घर में कोई भी सरकारी कर्मचारी/सेवानिवृत/पेंशनभोगी पति-पत्नी में से कोई नहीं है उनके लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकारी कर्मचारी /सेवानिवृत/पेंशनभोगी पति-पत्नी जिनके बच्चे 25 वर्ष  के हो गए हैं, वे बच्चे अपना हिमकेयर कार्ड मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना के तहत बनवा सकते हैं।

CMO ने बताया कि अब सभी लोगों के डिजिटल इंडिया के तहत यूनिक हेल्थ आईडी बन रही है। व्यक्ति विशेष अपनी आईडी स्वयं या लोक मित्र केंद्र/CSC में आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर लिंक कर पहली जनवरी से 31 मार्च 2022  तक बनवा सकते हैं। यह आईडी व्यक्ति विशेष की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व रिकॉर्ड सुरक्षित रखेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला स्वास्थ्य समन्वयक विकास कुमार से 9816255492 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।