मंडी में वन निगम के कार्यालय और गोदाम में भड़की आग, सामान और दस्‍तावेज राख

आग लगने से वन निगम के स्टोर में रखा तेजाब, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। 45 साल पुराना यह भवन वन विभाग था, जिसे वन निगम को दिया था।

 | 
निगम के स्टोर में रखा तेजाब, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। 45 साल पुराना यह भवन वन विभाग था, जिसे वन निगम को दिया था।

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में वन निगम के कार्यालय और स्टोर में बुधवार सुबह भयंकर आग भड़क गई। यह आग वन निगम के खलियार स्थित वन निगम के डिपो में लगी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है निगम के स्टोर में रखा तेजाब, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। 45 साल पुराना यह भवन वन विभाग था, जिसे वन निगम को दिया था। इसमें वन निगम का कार्यालय था और एक कमरे में वन विभाग की ओर से पकड़ी हुई लकड़ी रखी थी। आग लगने के कारण यह पूरी तरह जल गई है।


यह भवन वन विभाग की आवासीय कॉलोनी में था। बुधवार सुबह जब आग लगी तो कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने इसे देखा। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई। अग्निकांड के कारण के वन विभाग लकड़ी सहित भवन में निगम की पनारसा इकाई का रिकॉर्ड भी पूरी तरह से जल गया है। बताया जा रहा है वन निमग कार्यालय के जरूरी दस्‍तावेज भी लापरवाही के कारण आग की भेंट चढ़ गए हैं।


वहीं, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पर आग पर काबू पाया। पनारसा इकाई को 2019 में ही यहां शिफ्ट किया गया था। वही पुलिस मामले जांच करने में जुट गई गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आग लगने की घटना महज इत्‍तेफाक है या फ‍िर कोई सोची समझी साजिश है। पुलिस हर पहलू को ध्‍यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।