दीपाली को नगर निगम मंडी की कमान, वीरेंद्र बने डिप्टी मेयर

मंडी। नवगठित नगर निगम मंडी (Municipal corporation mandi) की पहली मेयर दीपाली जसवाल चुनी गई हैं। इसके साथ ही वीरेंद्र भट्ट नगर निगम मंडी (Municipal corporation mandi) के डिप्टी मेयर चुने गए। मंगलवार को दोनों का निर्विरोध चयन किया गया। पेशे से अधिवक्ता दीपाली थनेहड़ा वार्ड से चुनी गई हैं। वीरेंद्र भट्ट पुरानी मंडी वार्ड
 | 
दीपाली को नगर निगम मंडी की कमान, वीरेंद्र बने डिप्टी मेयर

मंडी। नवगठित नगर निगम मंडी (Municipal corporation mandi) की पहली मेयर दीपाली जसवाल चुनी गई हैं। इसके साथ ही वीरेंद्र भट्ट नगर निगम मंडी (Municipal corporation mandi) के डिप्टी मेयर चुने गए। मंगलवार को दोनों का निर्विरोध चयन किया गया। पेशे से अधिवक्ता दीपाली थनेहड़ा वार्ड से चुनी गई हैं। वीरेंद्र भट्ट पुरानी मंडी वार्ड से दूसरी बार चुनाव जीते हैं। वे पूर्व में नगर परिषद मंडी के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

 

सुंदरनगर से भाजपा विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश जम्बाल की पैरवी के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दीपाली जसवाल पर भरोसा जताया है। प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल ने कहा कि 20 अप्रैल से पहले एक ओपन कार्यक्रम में दोनों निर्वाचित हुए मेयर और डिप्टी मेयर विधिवत शपथ लेंगे और उसी दिन कार्यभार भी संभालेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

 

लिहाजा निर्विरोध थनेहड़ा वार्ड से दीपाली जसवाल को मेयर और पुरानी मंडी वार्ड से दूसरी बार पार्षद बने वीरेंद्र भट्ट को डिप्टी मेयर घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने पूरी की और चुनाव की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। अब सरकार दोनों पदों के लिए अधिसूचना जारी करेगी।

 

बता दें कि मंगलवार सुबह 11 बजे सबसे पहले नगर निगम मंडी के पार्षदों को शपथ दिलाई गई। सभी 15 पार्षदों ने बारी-बारी टाउन हाल के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल के समक्ष शपथ ली और उसके बाद मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें भाजपा की तरफ से ही एक-एक आवेदन आए और कांग्रेस ने कोई आवेदन नहीं किया।

 

भाजपा ने शहर में निकाल विजयी जलूस

मेयर और डिप्टी मेयर बनने के बाद भाजपा ने शहर में विजयी जलूस निकाला और इसमें जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और भाजपा की ओर से नियुक्त निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल ने भी भाग लिया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।