कार्डियक अरेस्ट के बाद पंडित सुखराम वेंटिलेटर पर शिफ्ट, हालत गंभीर

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को कार्डियक अरेस्ट के बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। 4 मई उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।
 | 
कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को कार्डियक अरेस्ट के बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। 4 मई को हिमाचल प्रदेश के मनाली में पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद पंडित सुखराम को जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। 7 मई सुबह 9:30 बजे पंडित सुखराम को बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली ले जाया गया था।

मंडी। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को कार्डियक अरेस्ट के बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। 4 मई को हिमाचल प्रदेश के मनाली में पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद पंडित सुखराम को जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। 7 मई सुबह 9:30 बजे पंडित सुखराम को बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली ले जाया गया था।

बताया जा रहा है कि बीती रात कार्डियक अरेस्ट हुआ है। इसके बाद 95 वर्षीय पंडित जी को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंडित सुखराम जी के पोते आश्रय शर्मा को फोन पर उनका कुशलक्षेम पूछा जाना है। वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा से उनके पिता जी के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट लिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम हिमाचल के साथ-साथ देश की राजनीति में एक चर्चित चेहरा रहे । सदर के विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि पंडित सुखराम को बीती रात कार्डियक अरेस्ट हुआ है। इसके बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिए गए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर पंडित सुखराम के निधन के पोस्ट वायरल होने लगे हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Reality News Team उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।