पिता को मिला था शिल्प गुरू सम्मान, अब हिमाचल की बेटी अंशुल को नारी शक्ति पुरस्कार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से संबंध रखने वाली अंशुल मल्होत्रा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार नारी शक्ति पुरस्कार-2021 से सम्मानित करेगी। अंशुल मल्होत्रा शिल्प गुरू सम्मान से नवाजे जा चुके ओम प्रकाश की बेटी हैं। अंशुल मल्होत्रा भी पिता के पद्चिन्हों पर चलते हुए बुनकर के रूप में कार्य कर रही हैं। वर्ष 2020 और वर्ष 2021 के नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चुनी गई अंशुल मल्होत्रा हिमाचल प्रदेश से एकलौती महिला हैं, जिन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।
 
 उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नारी शक्ति पुरस्कार की विजेताओं से मुलाकात की। महिला दिवस से एक दिन पहले उन्होंने इन महिलाओं के साथ महत्वपूर्ण विचार साझा किए। विजेता महिलाओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मंगलवार को ‘नारी शक्ति’ पुरस्कार प्रदान करेंगे। सभी 28 पुरस्कार 29 महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 2020 के लिए 14 पुरस्कार और 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल होंगे। ये पुरस्कार उन महिलाओं को दिए जाएंगे, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट सेवा की है।
On the eve of Women’s Day, interacted with recipients of the Nari Shakti Puraskar. We are very proud of their accomplishments and their efforts to serve society. https://t.co/lfJIr6A1nn pic.twitter.com/wOlLHDeAW4
— Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2022
  
वर्ष 2020 के लिए ‘नारी शक्ति’ पुरस्कार विजेताओं में उद्यमशीलता, कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, एसटीईएमएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और गणित) तथा वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में भाषा-विज्ञान, उद्यमशीलता, कृषि, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, मर्चेंट नेवी, एसटीईएमएम, शिक्षा, साहित्य, दिव्यांगजन अधिकार आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाएं शामिल हैं।
नारी शक्ति पुरस्कार योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धि को पहचान पहचान प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा इस पुरस्कार के अंतर्गत महिलाओं को ₹200000 की आर्थिक सहायता एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।
पुरस्कृतों की सूची इस प्रकार हैः
|   नारी शक्ति पुरस्कार 2020  |  
  |
|   नाम राज्य/केंद्र शासित प्रदेश  |  
     क्षेत्र  |  
  
|   अनिता गुप्ता बिहार  |  
     सामाजिक उद्यमशीलता  |  
  
|   उषाबेन दिनेशभाई वसावा गुजरात  |  
     जैविक किसान और जनजातीय स्वयंसेवी  |  
  
|   नासिरा अख्तर जम्मू एवं कश्मीर  |  
     नवोन्मेषी - पर्यावरण संरक्षण  |  
  
|   संध्या धर जम्मू एवं कश्मीर  |  
     समाज सेवी  |  
  
|   निवृत्ति राय कर्नाटक  |  
     कंट्री हेड, इंटेल इंडिया  |  
  
|   टिफेनी ब्रार केरल  |  
     समाजसेवी – दृष्टि बाधितों के लिये कार्य  |  
  
|   पद्मा यांगचान लद्दाख  |  
     लद्दाख क्षेत्र में भूली-बिसरी पाक कला और वस्त्र को दोबारा जीवित करना  |  
  
|   जोधाइया बाई बैगा मध्य प्रदेश  |  
     जनजातीय बैगा चित्रकार  |  
  
|   सायली नंदकिशोर अगवाने महाराष्ट्र  |  
     डाउन सिंड्रोम से पीड़ित कथक नृत्यांगना  |  
  
|   वनिता जगदेव बोराडे महाराष्ट्र  |  
     सांपों को बचाने वाली पहली महिला बचावकर्ता  |  
  
|   मीरा ठाकुर पंजाब  |  
     सिक्की ग्रास कलाकार  |  
  
|   जया मुथू, तेजम्मा (संयुक्त रूप से)   |  
     कलाकार – टोडा कढ़ाई  |  
  
|   इला लोध (मरणोपरान्त) त्रिपुरा  |  
     प्रसूति विज्ञानी और स्त्री रोग विशेषज्ञ  |  
  
|   आरती राणा उत्तरप्रदेश  |  
     हथकरघा बुनकर और शिक्षक  |  
  
|   नारी शक्ति पुरस्कार 2021  |  
  |
|   सथुपति प्रसन्ना श्री आंध्रप्रदेश  |  
     भाषा-विज्ञानी – अल्पसंख्यक  |  
  
|   तागे रीता ताखे अरुणाचल प्रदेश  |  
     उद्यमी  |  
  
|   मधुलिका रामटेक छत्तीसगढ़  |  
     समास सेवी  |  
  
|   निरंजनाबेन मुकुलभाई  |  
     लेखिका और शिक्षाशास्त्री  |  
  
|   पूजा शर्मा हरियाणा  |  
     किसान और उद्यमी  |  
  
|   अंशुल मल्होत्रा हिमाचल प्रदेश  |  
     बुनकर  |  
  
|   शोभा गस्ती कर्नाटक  |  
     समाज सेवी – देवदासी प्रथा  |  
  
|   राधिका मेनन केरल  |  
     कप्तान मर्चेंट नेवी–आईएमओ द्वारा  |  
  
|   कमल कुम्भार महाराष्ट्र  |  
     सामाजिक उद्यमी  |  
  
|   श्रुति महापात्रा ओडिशा  |  
     दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता  |  
  
|   बतूल बेगम राजस्थान  |  
     मांड और भजन लोक गायन  |  
  
|   तारा रंगास्वामी तमिलनाडु  |  
     मनोचिकित्सिक और शोधकर्ता  |  
  
|   नीरजा माधव उत्तरप्रदेश  |  
     हिन्दी लेखिका – ट्रांसजेंडरों और तिब्बती शरणार्थियों के लिये कार्य  |  
  
|   नीना गुप्ता पश्चिम बंगाल  |  
     गणितज्ञ  |  
  
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

                                        