Kullu : दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुई देवी हडिंबा, ढूंगरी से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

भव्य रथयात्रा के साथ दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुईं देवी हिडिंबा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल । रथ में विराजमान देवी हिडिंबा और महर्षि मनु जहां से गुजरे वहां दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लग गई। 
 | 
Kullu : दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुई देवी हडिंबा, ढूंगरी से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा भव्य रथयात्रा के साथ दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुईं देवी हिडिंबा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल । रथ में विराजमान देवी हिडिंबा और महर्षि मनु जहां से गुजरे वहां दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लग गई। सात दिन तक देवी मां हिडिम्बा कुल्लू के ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में रहेगी। लंका दहन के बाद देवी अपने देवालय के लिए वापस आएगी।

कुल्लू  । अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की देव परंपराओं का निर्वहन करने के लिए कुल्लू राज परिवार की दादी देवी हिडिंबा कुल्लू रवाना हो गई है। मंगलवार सुबह ढुंगरी गांव स्थित हिडिंबा मंदिर से देवी की ऐतिहासिक रथयात्रा शुरू हुई। विधिवत रुप से पूजा-अर्चना के पश्चात सैकड़ों हारियानों और कारकूनों की निकली इस रथयात्रा के हजारों लोग गवाह बनें। ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों, करनालों की देव ध्वनि ने से पर्यटन नगरी मनाली का माहौल भक्तिमय हो गया। रथ में विराजमान देवी हिडिंबा और महर्षि मनु जहां से गुजरे वहां दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लग गई।

सात दिन तक देवी मां हिडिम्बा कुल्लू के ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में रहेगी। लंका दहन के बाद देवी अपने देवालय के लिए वापस आएगी। देवी-देवताओं का महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 5 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव में लोगों के लिए देवताओं के दर्शन के साथ मनोरंजन का भी पूरा प्रबंध किया गया है। इस बार उत्सव में जहां रथयात्रा के पीएम मोदी साक्षी बनेंगे। वहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ करेंगे। 11 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्सव का समापन करेंगे।



दशहरा उत्सव की शोभा में कुल्लू घाटी के देवी-देवता बढ़ाएंगे। दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से जिला भर के 332 देवताओं को दशहरा में आने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। दशहरा में इस बार पिछली बार से अधिक देवताओं के आने की उम्मीद है। दशहरा में लोगों के मनोरंजन के लिए कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए  कुल्लू राज परिवार की दादी देवी हिडिंबा मंगलवार को मंगलवार सुबह रवाना हुईं।  रथ में विराजमान देवी हिडिंबा और महर्षि मनु जहां से गए, वहां दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लग गईं।

सात दिनों तक देवी हिडिंबा कुल्लू के ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में रहेगी। लंका दहन के बाद देवी देवालय के लिए वापस आएगी। दशहरा उत्सव में देवी हिडिंबा का भाग लेना अनिवार्य माना जाता है।  मान्यता है कि उनकी उपस्थिति के बिना दशहरा उत्सव नहीं होता। हर वर्ष उत्सव में भाग लेने से पहले देवी हिडिंबा के मंदिर में तीन दिन तक हवन भी किया जाता है।  हिडिंबा मंदिर से मनाली के मालरोड होते हुए देर शाम कुल्लू के रामशिला पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह देवी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

देवता शंचूल महादेव दशहरे के लिए रवाना  

उपमंडल बंजार की सराज घाटी के गढ़पति देवता शंचूल महादेव सैकड़ों हारियानों के साथ कुल्लू दशहरे के लिए रवाना हो गए हैं।  ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता ने देवालय से प्रस्थान किया। देवता शंचूल महादेव 100 किलोमीटर पैदल यात्रा कर तीन दिन बाद कुल्लू पहुंचेंगे। ढालपुर पहुंचने के बाद देवता सबसे पहले भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद अस्थायी शिविर में विराजमान होंगे। इसके साथ ही सुबह व शाम को देवता की विशेष पूजा व आरती भी देववाद्ययंत्रों की धुनों पर की जाएगी। देवता का कुल्लू पहुंचने से पहले जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। शंचूल महादेव के मेहता धनी राम चौहान ने कहा कि अस्थायी शिविर में सात दिनों तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।