नगर निगम चुनाव से पूर्व कांगड़ा में सीएम जयराम ठाकुर ने बिछाई सियासी बिसात

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam) शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फतेहपुर में कई परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री (CM Jairam) ने शनिवार को धर्मशाला में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। धर्मशाला में 7 अप्रैल को नगर निगम के चुनाव होने हैं।
 | 
नगर निगम चुनाव से पूर्व कांगड़ा में सीएम जयराम ठाकुर ने बिछाई सियासी बिसात

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam) शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फतेहपुर में कई परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री (CM Jairam) ने शनिवार को धर्मशाला में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। धर्मशाला में 7 अप्रैल को नगर निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में इस बैठक की सियासत में काफी अहम भूमिका रहेगी।

 

धर्मशाला के परिधि गृह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के वार्ड प्रभारियों और वार्ड प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं जो भी जिम्मेवारी पार्टी ने सौंपी है, उसका दिल से निर्वहन करें। ताकि पार्टी नगर निगम के सभी वार्डों से जीत हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि हालांकि यह चुनाव स्थानीय निकाय के हैं। इसमें स्थानीय मुद्दे ही प्रमुख रहेंगे, परंतु कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाएं।

 

ठाकुर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सभी वार्डों की समस्याओं का भी विवरण रखें, ताकि चुनाव जीतने के बाद उनका हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा हर चुनाव जीत रही है और भविष्य में भी यह क्रम चलता रहेगा। धर्मशाला नगर निगम के चुनाव में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कार्यकर्ता इस में सफल रहेंगे।

 

बैठक में विधायक विशाल नेहरिया ने मुख्यमंत्री के धर्मशाला आगमन और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस बैठक में प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश महामंत्री राकेश जमवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण, नाग जिला महामंत्री सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टीः कपूर

बैठक को लोकसभा सांसद किशन कपूर ने भी संबोधित किया। किशन कपूर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण ही भाजपा को चुनावों में भारी विजय मिल रही है। धर्मशाला में जो भी विकास हुआ है वह केवल भाजपा की ही देन है। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए इस क्षेत्र के विकास में योगदान दिया है। उसके बाद मंत्री के रूप में भी क्षेत्र को विशेष पहचान दी। अब बतौर सांसद भी इस क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

धर्मशाला में जीतेगी भाजपाः पठानिया

वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री और धर्मशाला नगर निगम के चुनाव प्रभारी राकेश पठानिया ने बैठक को संबोधित किया। प्रभारियों व वार्ड प्रमुखों को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि उन्होंने अभी तक जितनी भी जनसभाएं 17 वार्डो में की है, उनमें लोगों का अपार स्नेह और सहयोग मिला है। लोगों का उत्साह और कर्य्म्र्तओं का मनोबल स्पष्ट रूप से दिखा रहा है कि धर्मशाला नगर निगम में जीत भाजपा के प्रत्याशियों की ही होगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।