जयराम ठाकुर ने ज्वाली को दी करोड़ों की सौगात, नगरोटा सूरियां बनेगी तहसील

ज्वाली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगरोटा सूरियां में 161.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने नगरोटा सूरियां को तहसील बनाने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा की जब से सरकार बनी है तब से काम ही काम कर रही है। तीन साल के कार्यकाल में जनता ने साथ दिया
 | 
जयराम ठाकुर ने ज्वाली को दी करोड़ों की सौगात, नगरोटा सूरियां बनेगी तहसील

ज्वाली। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगरोटा सूरियां में 161.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्‍होंने नगरोटा सूरियां को तहसील बनाने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा की जब से सरकार बनी है तब से काम ही काम कर रही है। तीन साल के कार्यकाल में जनता ने साथ दिया है, इसके लिए जनता का आभार है।

 

कोविड-19 के संकट काल में भी जनता साथ रही। कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा वक्त भी आएगा। बहुत बुरे दौर से गुजरे हैं। नरेंद्र मोदी एक आशा की किरण थी। मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही। वेंटिलेटर, मास्क व वैक्सीन भारत में बना दिए। अभी भी लोगों को बचाव के लिए सावधानी बरतनी होगी। कोरोना से बचाव एहतियात रखते हुए आगे बढ़ना जरूरी है। अपने काम काज को प्रभावित न होने दें। पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले बढ़े हैं, यह चिंता का विषय है।

 

भाजपा ने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। जब भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस के मित्र कहने लगे बहुत मुश्किल है। प्रदेश चलाना इतना सरल नहीं होता। सहमत हैं प्रदेश चलाना आसान नहीं है। प्रदेश को चलाने के लिए बहुत से लोग प्रदेश के भीतर हैं। कुछ लोग अपने परिवार की ही बात करते रहते हैं। बाप बेटे की तारीफ करता है बेटा, बाप की तारीफ करता है। हमारे परिवार में कोई राजनीति में नहीं है, गरीब परिवार से उठ कर आए हैं।

 

करोड़ों रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगरोटा सूरियां में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। वहीं, 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं सहित पुलिस चौकी भवन की भी आधारशिला रखी। एक करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं। उठाऊ पेयजल योजना के लिए एक साल के भीतर पूर्ण होनी चाहिए, इसी दिन यह उद्घाटन किया जाएगा।

 

भाजपा के शासन काल में हुआ विकास : कपूर

कांगड़ा चम्बा के सांसद किशन कपूर ने कहा कि ज्वाली में भाजपा के शासनकाल में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार 2022 में फिर से सत्ता में आएगी फिर से कमल खिलेगा। यहां पर जुटी भीड़ ने जता दिया है कि जनता भाजपा के साथ है। भाजपा लोगों की सरकार है और लोगों के लिए काम कर रही है।

 

विधायक अर्जुन ठाकुर ने रखी मांगे

विधायक अर्जुन ठाकुर ने अस्‍पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, नगरोटा सूरियां को तहसील बनाने की मांग की। डिग्री कॉलेज के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।