हिमाचल आएंगे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शाहपुर आने का भी न्यौता

शाहपुर। केन्द्रीय युवा खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जल्द हिमाचल आने वाले हैं। केन्द्रीय मंत्री चार दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगे। 19 अगस्त को अनुराण ठाकुर प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेगे। यहां वह कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा और लोकसभा के उपचुनावों में जीत का मूल मंत्र देंगे। अपने चार दिवसीय हिमाचल दौरे को
 | 
हिमाचल आएंगे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शाहपुर आने का भी न्यौता

शाहपुर। केन्द्रीय युवा खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जल्द हिमाचल आने वाले हैं। केन्द्रीय मंत्री चार दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगे। 19 अगस्त को अनुराण ठाकुर प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेगे। यहां वह कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा और लोकसभा के उपचुनावों में जीत का मूल मंत्र देंगे। अपने चार दिवसीय हिमाचल दौरे को केन्द्रीय मंत्री ने आशीर्वाद यात्रा नाम दिया है। केन्द्र में मंत्री बनने के बाद वह अपने गृह राज्य के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लेंगे।

 

 

 

ये जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कमल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय युवा खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री से मुलाकात कर हिमाचल लौटने के बाद शाहपुर में दी। कमल शर्मा ने बताया कि हिमाचल आने पर अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को शाहपुर आने का भी निमंत्रण दिया। शर्मा ने कहा कि ठाकुर के खेल मंत्री बनने से जहां देश को फायदा होगा वहीं, हिमाचल जैसे छोटे से राज्य को बहुत बड़ा सम्मान मिला है।

हिमाचल आएंगे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शाहपुर आने का भी न्यौता

केन्द्र में कैबिनेट मंत्री बनने के उपरांत पहली बार अनुराग ठाकुर हिमाचल आ रहे हैं। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनुराग ठाकुर ने दौरे के दौरान केन्द्र के कैबिनेट मंत्री के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रूट चार्ट तैयार किया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कमल शर्मा ने दिल्ली में केन्द्रीय युवा खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी और उन्हें शाहपुर आने का भी न्यौता दिया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।