पालमपुर के पुंदर गुजरेहड़ा में 25 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

पालमपुर। जिला कांगड़ा में एक विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पालमपुर उपमंडल के भवारना थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है। भवारना के पुंदर के गुजरेहड़ा में 25 वर्षीय विवाहिता ने पंखे से लटककर इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि वीरवार रात को महिला ने यह खौफनाक कदम
 | 
पालमपुर के पुंदर गुजरेहड़ा में 25 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

पालमपुर। जिला कांगड़ा में एक विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पालमपुर उपमंडल के भवारना थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है। भवारना के पुंदर के गुजरेहड़ा में 25 वर्षीय विवाहिता ने पंखे से लटककर इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि वीरवार रात को महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात को ही शव कब्जे में ले लिया था।

 

 

यह भी पढ़ेंः-मुख्यमंत्री बोले-सामाजिक समारोहों से फैला कोरोना, मगर राजनीतिक समारोहों का क्या

शुक्रवार सुबह पुलिस विवाहिता के शव को टांडा ले गई है। जहां पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। भवारना पुलिस थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि महिला ने किन कारणों से फंदा लगाया है। महिला के मायके नगरोटा बगवां के नजदीक मस्सल गांव में हैं।

 

 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल: 30 अगस्त तक छात्रों के लिए बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

उधर, विवाहिता की मौत के बाद मायके वाले भी गुजरेहड़ा में पहुंच गए हैं। वहां पर स्थिति तनाव पूर्ण हो गई है। विवाहिता की तीन वर्ष पूर्व सैन्य कर्मी से शादी हुई थी। सैन्य कर्मी वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि तीन माह पूर्व गर्भपात होने के बाद से विवाहिता मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। वहीं, विवाहिता के पति को पत्नी की मौत के बारे में सूचना दे दी गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।