लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात, घाटी में लुढ़का पारा

RNN DESK। जनजातीय जिला लाहौल की ऊंची चोटियों पर रविवार सुबह से हल्का हिमपात शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रा, घेपन पीक, मुलकिला, लेडी ऑफ केलांग, कुगती जोत में सुबह से हल्का हिमपात हो रहा है। बर्फबारी शुरू होते ही घाटी में एक बार फिर कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही
 | 
लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात, घाटी में लुढ़का पारा

RNN DESK। जनजातीय जिला लाहौल की ऊंची चोटियों पर रविवार सुबह से हल्का हिमपात शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रा, घेपन पीक, मुलकिला, लेडी ऑफ केलांग, कुगती जोत में सुबह से हल्का हिमपात हो रहा है।

 

 

 

बर्फबारी शुरू होते ही घाटी में एक बार फिर कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। लोग अपने घरों में ही दुबक गए हैं। वहीं कुल्लू जिले में भी सुबह से घने बादल छाए हुए हैं।

 

 

गौर रहे कि जिला प्रशासन ने दो दिन पहले बर्फबारी व बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 17 नवंबर तक कुल्लू  व लाहौल में बर्फबारी व बारिश की आशंका जाहिर की गई है। लेकिन कुल्लू में बारिश नहीं हुई है। मौसम खराब होने से तापमान काफी लुढ़क गया है। लोग घाटी में ठंड से बचने के लिए तंदूर और हीटर का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ों पर हल्के हिमपात से पारा लुढ़क गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।