टोक्यो ओलंपिक विजेताओं के घर तक पहुंची चम्बा की हस्तकला

चम्बा। टोक्यो ओलंपिक प्रतियोगिता जारी है। टोक्यो ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन जीतकर स्वदेश लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। विजेताओं को इनाम के साथ ही स्मृतिचिन्ह भी भेंट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी से चम्बा जिला का नाम भी विशेष तौर पर जुड़ा है। विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के
 | 
टोक्यो ओलंपिक विजेताओं के घर तक पहुंची चम्बा की हस्तकला

चम्बा। टोक्यो ओलंपिक प्रतियोगिता जारी है। टोक्यो ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन जीतकर स्वदेश लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। विजेताओं को इनाम के साथ ही स्मृतिचिन्ह भी भेंट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी से चम्बा जिला का नाम भी विशेष तौर पर जुड़ा है। विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए टोकन ऑफ लव के रूप में चम्बा के हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार ‘चम्बा थाल’ भेंट किया जा रहा है। चम्बा की हस्तकला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

 

 

टोक्यो ओलंपिक विजेताओं के घर तक पहुंची चम्बा की हस्तकला

चम्बा की हस्तकला को प्रोत्साहित करने के ‘द् चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी’ इन ‘चम्बा थाल’ को दिल्ली भेज रही हैं। नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विजेता खिलाड़ियों को स्मृतिचिन्ह के रूप में भेंट कर रहे हैं। ‘चम्बा थाल’ टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी.बी. सिंधु तथा रजत पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू सहित अन्य विजेता खिलाड़ियों को भेंट किए जा चुके हैं। विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को भेंट करने से चंबा की हस्तकला को नई पहचान मिल रही है।

यह भी पढ़ेंः-प्रदेशभर में चलेगा स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल अभियान

 

टोक्यो ओलंपिक विजेताओं के घर तक पहुंची चम्बा की हस्तकला

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल घूमने आना है तो वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवानी होगी, तभी मिलेगी एंट्री

द् चम्बा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी जिला में चम्बा थाल, चम्बा रूमाल, चम्बा चप्पल सहित अन्य उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। चम्बा की हस्तकला को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से सोसायटी प्रयासरत है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हस्तकला को प्रोत्साहित करने से चम्बा को लोगों में खुशी का माहौल है। सोसायटी ने खेलमंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। साथ ही सोसायटी का गठन करने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा का भी धन्यवाद किया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।