Himachal : कांगड़ा को मिली प्रदेश की पहली महिला एंबुलेंस चालक, 22 साल की उम्र में थामा नैन्सी ने एम्बुलेंस का स्टीयरिंग

हमीरपुर की 22 साल की नैन्सी कटनौरिया (Nancy Katnauria) ने नूरपुर में एंबुलेंस चालक (Ambulance Driver)  के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। नैन्सी  (Nancy) हिमाचल पथ परिवहन से प्रशिक्षित है और अब प्रदेश की प्रथम एम्बुलेंस चालक (Ambulance Driver)  के रूप में अपनी सेवा 102 एम्बुलेंस (Ambulance)  नूरपुर  में देंगी। 
 | 
.
हमीरपुर। आज की तारीख में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और इसी बात को सार्थक करते हुए हमीरपुर की 22 साल की नैन्सी कटनौरिया (Nancy Katnauria) ने नूरपुर में एंबुलेंस चालक (Ambulance Driver) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। नैन्सी  (Nancy) हिमाचल पथ परिवहन से प्रशिक्षित है और अब प्रदेश की प्रथम एम्बुलेंस चालक (Ambulance Driver) के रूप में अपनी सेवा 102 एम्बुलेंस  (Ambulance) नूरपुर में देंगी।
कांगड़ा (Kangra) के एम्बुलेंस जिला प्रभारी इशान राणा (Ishan Rana)  ने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने प्रदेश भर में चल रही 108 और 102 एम्बुलेंस (Ambulance) का संचालन बिहार की मेडस्वान संस्था को सौंपा है और संस्थान ने पूर्व कर्मचारियों के साथ साथ नई प्रतिभाओं को भी एम्बुलेंस (Ambulance) से जुड़ने का मौका दिया है और इसी के अंतर्गत नैन्सी (Nancy) की कड़ी मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हे चालक पद पर ज्वाइनिंग दी है।
नैन्सी (Nancy) के अनुसार उसका बचपन से ही सपना था के वो एक कुशल चालक बन कर प्रदेश के लोगों को सेवा दे और आज वो एम्बुलेंस (Ambulance) में चयनित हो कर के अपने सपने को पूरा करने जा रही है और बहुत उत्साहित है। जिला प्रभारी इशान राणा (Ishan Rana)  और मेडस्वान संस्था के आला अधिकारियों ने नैन्सी (Nancy) को उसके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और एंबुलेंस (Ambulance) की चाबी सौंपी।
उन्होंने कहा कि नैन्सी  (Nancy) ने एंबुलेंस चालक (Ambulance Driver) बनाकर यह साबित कर दिया है कि प्रदेश के बेटियां किसी भी मामले में पुरुष से कम नहीं हैं। इससे पहले हम लोग अक्सर यह सुनते और देखते थे कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेश के बेटियां आगे रहीं। इसके अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेटियां आगे रहीं है, लेकिन अब आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में भी प्रदेश की बेटियों ने दबदबा बनाना शुरू कर दिया है।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।