हमीरपुर के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

हिमाचल के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर हमीरपुर जिला के रहने वाले हैं। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विकास ठाकुर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विकास ठाकुर ने 151 किलोग्राम भार उठाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पूर्व भारतीय रेलवे के प्रदीप सिंह ने स्नैच में
 | 
हमीरपुर के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

हिमाचल के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर हमीरपुर जिला के रहने वाले हैं। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विकास ठाकुर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विकास ठाकुर ने 151 किलोग्राम भार उठाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पूर्व भारतीय रेलवे के प्रदीप सिंह ने स्नैच में 150 किलोग्राम भार उठाकर रिकॉर्ड बनाया था। अब इस रिकॉर्ड को तोड़ हमीरपुर के विकास ठाकुर ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

 

 

 

विकास ठाकुर हमीरपुर के टौणीदेवी के रहने वाले हैं। विकास ठाकुर आठवीं बार नेशनल चैंपियन, साउथ एशियन चैंपियन, राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन और 96 किलोग्राम वर्ग में स्नैच 159 और क्लीन एंड जर्क में 200 किलोग्राम भार उठाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाल में 9 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित 73वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विकास ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

 

 

151 किलोग्राम भार उठा जीता स्वर्ण

विकास ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में तीन प्रयास किए। पहले प्रयास में उन्होंने 142 किलोग्राम, दूसरे में 146 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 102 किलोग्राम वर्ग क्लीन एंड जर्क में विकास ठाकुर ने पहले ही प्रयास में 180 किलोग्राम भार उठाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। सर्वाधिक भार उठाने के चलते उन्होंने शेष दो प्रयास में भाग नहीं लिया।

 

 

 

बधाई देते वालों का लगा तांता

102 किलोग्राम वर्ग में विकास ठाकुर इस चैंपियनशिप में कुल 331 किलोग्राम भार उठाकर नेशनल चैंपियन बन गए। हरियाणा के शुभम वर्मा 320 किलोग्राम के साथ दूसरे और हर्षित शेरावत 316 किलोग्राम भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता और पूरे परिवार में खुशी की लहर है। विकास ठाकुर ने दोस्त और रिश्तेदार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।