उप मंडल अधिकारी बड़सर शशि पाल शर्मा ने लहराया तिरंगा

बड़सर । उपमंडल मुख्यालय बड़सर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बड़सर शशि पाल शर्मा ने इस मौके पर तिरंगा फहराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानी का भी जिक्र किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जहां डाल डाल पर सोने
 | 
उप मंडल अधिकारी बड़सर शशि पाल शर्मा ने लहराया तिरंगा

बड़सर । उपमंडल मुख्यालय बड़सर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बड़सर शशि पाल शर्मा ने इस मौके पर तिरंगा फहराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानी का भी जिक्र किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती बसेरा वो भारत देश मेरा, मेरा रंग दे बसंती चोला, मनमोहक देशभक्ति के गीतों ने लोगों का मन मोह लिया।

 

 

 

छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बड़सर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आसपास के लोगों ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस मौके पर तहसीलदार वीना ठाकुर, तहसीलदार बिजडी , भोटा, एसएचओ बड़सर मस्तराम नाइक, व्यापार मंडल के प्रधान विनोद लखनपाल, लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता सुरेश शर्मा, प्रधानाचार्य जगदेव, पीजीटी रघुबीर ठाकुर, राकेश कुमार, दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

 

 

इस मौके पर प्रशासन द्वारा कोरोना काल में शानदार सेवाओं केे लिए दी गई सेवाओं के लिए भी लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन, तहसीलदार वीना ठाकुर विझड़ी तहसीलदार अजय कुमार, अधिकारियों, समाज सेवा से जुड़े लोगों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, बड़सर स्कूल के प्रधानाचार्य जगदेव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संगीत विभाग की डिग्री कॉलेज की लेक्चरर व विभिन्न विद्यालयों के बच्चोंं को सम्मानित किया गया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।