Himachal: उप चुनाबों में सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ही एक मात्र स्टार प्रचारक : संजय शर्मा

भाजपा (BJP)  के अथक प्रचार के बावजूद कांग्रेस (Congress) जुब्बल कोटखाई और अर्की में भाजपा को बुरी तरह से हराने में सक्षम हुई है। दोनों ही जगह पूर्व में नादौन (Nadaun) विस क्षेत्र के विधायक सुखबिंदर सिंह सुक्खू  (MLA Sukhvinder Singh Sukhu)  गुट में गिने जाते रहे संजय अवस्थी और रोहित ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज कर  सुक्खू की संभावनाओं को बल दिया है।
 | 
.

हमीरपुर ।   भाजपा (BJP) के अथक प्रचार के बावजूद कांग्रेस (Congress) जुब्बल कोटखाई और अर्की में भाजपा (BJP) को बुरी तरह से हराने में सक्षम हुई है। दोनों ही जगह पूर्व में नादौन  (Nadaun)  विस क्षेत्र के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू  (MLA Sukhvinder Singh Sukhu) गुट में गिने जाते रहे संजय अवस्थी (Sanjay Avsthi) और रोहित ठाकुर (Rohit Thakur) ने शानदार जीत दर्ज कर सुखबिंदर सिंह सुक्खू  (Sukhvinder Singh Sukhu) की संभावनाओं को बल दिया है। फतेहपुर में भी कांग्रेस (Congress)  के असंतुष्ठ को बिठाने में रोल अदा किया ।  यह शब्द हमीरपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय शर्मा (Sanjay  Sharma) ने कहें।  


संजय शर्मा (Sanjay Sharma) ने कहा कि जुब्बल और अर्की दोनों ही सीटों पर विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू (MLA Sukhvinder Singh Sukhu) ने खास ध्यान दिया था। यहां पर उनकी बड़ी रैलियों से कांग्रेस (Congress) उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनना शुरू हो गया था। संजय (Sanjay) ने कहा कि मंडी में भी सुक्खू (Sukhu) की रैलियों की सफलता ने खूब ध्यान खींचा था। वीरभद्र सिंह के जाने के बाद जिस प्रकार कांग्रेस में नेतृत्व का जो खालीपन आया था। सुक्खू ने उसे अपनी ईमानदार और आम आदमी की छवि से भरने का भरसक प्रयास किया और कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक मंच पर लाकर वह अपने लक्ष्य में काफी हद तक सफल भी हुए। 

संजय शर्मा (Sanjay Sharma) ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू  (Sukhvinder Singh Sukhu) कांग्रेस (Congress) के एकमात्र स्टार प्रचारक थे, जिन्होंने अपना एक टूर प्रोग्राम सार्वजनिक रूप से जारी कर चारों चुनाव क्षेत्रों में रैलियों को सम्बोधित किया। सुक्खू (Sukhu) की रैलियों में नेताओं और कार्यकर्ताओं की जो भीड़ जुटी उसने सुक्खू की कांग्रेस (Congress) में स्वीकार्यता को स्थापित करने का काम किया और अंतत: कांग्रेस विजयी (Congress Winner) रही।  

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।