हिमाचल वासियों को CM जयराम ठाकुर ने दिया बहुत बड़ा तोहफा : बलदेव शर्मा

भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा  (Baldev Sharma) ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) द्वारा पूर्ण राज्यत्व दिवस पर  प्रदेश के लोगों को 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली तथा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों व पेशनरों को बड़ी सौगात देने पर आभार जताया है।
 | 
.

बड़सर। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा (Baldev Sharma)  ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur)  द्वारा पूर्ण राज्यत्व दिवस पर  प्रदेश के लोगों को 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली तथा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों व पेशनरों को बड़ी सौगात देने पर धन्यवाद जताया है।  भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा  (Baldev Sharma)  ने बताया कि मुख्यमंत्री (CM) ने कर्मचारियों का 31 फीसद डीए की घोषणा सहित छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने की भी घोषणा की है। पेंशनर्स को भी पंजाब की तर्ज पर पेंशन लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत से 31 प्रतिशत किया गया। पुलिस जवानों के पे- बैंड में भी संशोधन किया गया है।

 भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा (Baldev Sharma) ने कहा  कि पुलिस कांस्‍टेबल आठ साल की बजाय अब दो साल के बाद ही रेगुलर वेतनमान पाएंगे। हिमाचल प्रदेश में करीब 11 लाख उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में सस्ती बिजली मिलेगी। इसके अलावा 60 यूनिट तक प्रदेश सरकार मुफ्त बिजली प्रदान करेगी। 125 यूनिट तक उपभोक्ताओं पर मात्र एक रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल लिया जाएगा।

इसी प्रकार प्रदेश के किसानों को भी सरकार ने सस्ती बिजली देने का फैसला किया है। सरकार की ओर से किसानों को 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली प्रदान की जाएगी। उन्होंने हमीरपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री (CM)  आभार व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा  (Baldev Sharma)  ने कहा कि प्रदेश की  भाजपा सरकार (BJP Government) जयराम ठाकुर  (Jai Ram Thakur) के नेतृत्व में कोरोना (Corona) जैसी महामारी में प्रदेश वासियों के साथ हर समय खड़ी है व पूरे प्रदेश का चंहुमुखी विकास भाजपा सरकार (BJP Government)  द्वारा किया जा रहा है ।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।