बड़सर में CCTV कैमरों की निगरानी में चौक चौराहे व सड़कें

कैमरे (Cameras) लगने से एक तरफ  जहां पुलिस (Police) अवांछित गतिविधि पर कंट्रोल  रूम  (Control Room) से नजऱ रख सकेगी। वहीं दूसरी तरफ   ऑनलाइन (Onlice) चालान के जरिए कसा जाएगा। 
 | 
.

हमीरपुर ।  उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पडऩे वाले मुख्य क्षेत्रों के चौराहों पर शीघ्र ही बड़सर पुलिस सीसीटीवी कैमरे  (CCTV Cameras)  लगवाने जा रही है। कैमरे लगने से एक तरफ  जहां पुलिस (Police) अवांछित गतिविधि पर कंट्रोल  रूम  (Control Room) से नजऱ रख सकेगी। वहीं दूसरी तरफ  अपराधियों के मन में भी कानून का खौफ पैदा होगा।  


बताते चलें कि बड़सर (Barsar) उपमंडल के अलग अलग क्षेत्रों में दर्जन भर कैमरे लगाए जा रहे हैं। खास बात ये है कि इनमें से आधे कैमरे एनपीआर (Cameras NPR) मोड पर काम करेंगे, जबकि बाकी बुलेट कैमरे (Bullet Cameras) होंगे। यानी कि ये कैमरे (Cameras) व्हीकल की नम्बर प्लेट को आइडेंटिफाइ (Identify) करने में सक्षम होंगे। अगर कोई व्हीकल यातायात (Transportation) के नियमों को तोड़ता है या कोई अपराध करके भागता है, तो उसका चालान या उसकी ट्रेसिंग (Tracing)  सीधे कंट्रोल रूम (Control Room) से ही की जा सकेगी।

पुलिस (Police) सूत्रों के मुताबिक मैहरे के गारली चौक, बिझड़ी कुआँ व बिझड़ी मंडी चौक, दाँदड़ू के अलावा ऊना -हमीरपुर की सीमा पर बड़सर के गलु में ये कैमरे (Cameras) लगाए जा रहे हैं। पुलिस (Police) की इस पहल का आम लोगों ने स्वागत किया है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि कि कैमरे (Cameras)  लगने से उपमंडल की सड़कों पर यातायात (Transportation) व अवैध पार्किंग की समस्या से निजात तो मिलेगी ही, बल्कि इससे अपराधियों के मन में भी खौफ  पैदा होगा।  

यह भी पढ़ेंः-   अपराजिता : HRTC से प्रशिक्षण लेने के बाद निजी बस चला रहीं अनुराधा


उधर डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर (DSP Barsar Sher Singh Thakur) ने बताया कि उपमंडल के क्षेत्रों में यातायात (Transportation) व्यवस्था दुरुस्त करने व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सीसीटीवी कैमेरे (CCTV Cameras) लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनका कंट्रोल (Control)  सम्बंधित पुलिस चौकी से किया जाएगा। 

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।